ऑनलाइन पैन कार्ड (E-PAN) कैसे डाउनलोड करें?

ऑनलाइन पैन कार्ड (E-PAN)  डाउनलोड


पैन कार्ड एक बहुत इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट है, जिसका इस्तेमाल कई बार किया जाता है। चाहे वह बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए, चाहे वह इनकम टैक्स रिटर्न (Income tax Return / ITR) फाइल करने के लिए, इत्यादि। परंतु कुछ लोग यह पैन कार्ड कहीं खो देते हैं, किसी वजह से। उन्हें फिर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और नए पैन कार्ड को अपने घर पर मंगवानी में महीने लग जाते हैं। आज की डिजिटल युग में, आप अपने PAN Card को ऑनलाइन Download कर सकते हैं, और कहीं पर भी उस पैन कार्ड को इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के इस लेख में, हम यही बताने वाले हैं कि- आप अपने आप पैन कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
     


    E-PAN Card क्या‌ है? 


    E-PAN, PAN Card का ही एक डिजिटल फॉर्मेट है। जो आपको ऑनलाइन Download करने पर मिलता है। ई-पन कार्ड को आप ओरिजिनल पैन कार्ड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ई-पन कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक पैन कार्ड (Electronic PAN Card) बोला जाता है। जिससे हमें यह पता चल गया कि, यह ओरिजिनल पैन कार्ड ही है, पर यह डिजिटल फॉर्मेट मैं आपको उपलब्ध होगा। अगर आप इसे Print करवा करके और लेमिनेशन (Lamination) करवा करके, कहीं इस्तेमाल करेंगे तो यह नहीं होगा। आप ई-पन कार्ड को डिजिटल ही इस्तेमाल कर सकते हैं; Physical कहीं इस्तेमाल नहीं कर सकते। 

    तो इस बात से नहीं समझ आ गया कि- हमें अभी अपना एक पैन कार्ड का कॉपी ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा; जिसको हम डिजिटल हीं इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    कैसे पता करें कि, पैन कार्ड कौन-सी कंपनी बनाई है? 


    भारत में इनकम टैक्स विभाग के माध्यम से, दो ऐसी कंपनी है, जो पैन कार्ड बनाती है। कुछ लोगों का पैन कार्ड NSDL (National Security Deposit limited) कंपनी बनाती है, वहीं कुछ लोगों का पैन कार्ड UTIITSL (UTI Infrastructure and Technology Services Limited)  कंपनी बनाती है। यह दोनों पैन कार्ड बनाने वाली कंपनी है, और यही दोनों इनकम टैक्स / Income Tax के माध्यम से पैन कार्ड बना करके भारत के नागरिकों को देती है। इससे हमें यह समझ आया कि, NSDL वाला पैन कार्ड हमें NSDL के पास मिलेगा; वहीं UTIITSL वाला पैन कार्ड हमें UTIITSL कंपनी के पास मिलेगा। 


    आपका पैन कार्ड भी इन दोनों कंपनियों में से, किसी एक कंपनी से बना रहता है। अगर आपका पैन का NSDL कंपनी से बना है तो, आपको NSDL की वेबसाइट से अपना पैन कार्ड डाउनलोड करना पड़ेगा। वैसे ही, अगर आपका पैन कार्ड UTIITSL की वेबसाइट से बनाएं तो, आप UTIITSL की वेबसाइट के माध्यम से पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हमने यहां पर दोनों तरीका बताया है कि, आप NSDL की वेबसाइट, और UTIITSL की वेबसाइट से अपना पैन कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? 
    आपका पैन कार्ड कौन-सी कंपनी बनाई है?

    अभी आपके मन में क्या सवाल उठ रहा होगा कि, आप अपना कैसे पता कर सकते हैं कि- आपका पैन कार्ड कौन-सी कंपनी बनाई है? तो आपको बस अपना पैन कार्ड उल्टा करना है, और अगर वहां पर NSDL का ऑफिस एड्रेस लिखा हुआ है तो, आपका पैन कार्ड NSDL कंपनी ने बनाया है। वहीं अगर आपका पैन कार्ड के पीछे UTIITSL कंपनी का ऑफिस एड्रेस लिखा है तो, आपका पैन कार्ड NSDL कंपनी ने बनाया है। 

    NSDL ई-पैन कार्ड को कैसे डाउनलोड करें? 

    चरण 1 : अगर आपको अपना NSDL पैन कार्ड को डाउनलोड करना है तो, आपको NSDL की पैन कार्ड डाउनलोड करने वाली वेब पेज पर जाना होगा। जाने के लिए यहां क्लिक करें।  
    NSDL पैन कार्ड को डाउनलोड करना है-क्लिक करें


    चरण 2 :  वेबसाइट पर जाने के बाद आपको दो तरीके दिखेंगे, अपना PAN Card Download करने के लिए। वह दो तरीके हैं- एक्नॉलेजमेंट संख्या या पैन कार्ड 

    अगर आपको अपना पैन कार्ड का नंबर नहीं पता है तो, आप यहां पर अपना पैन कार्ड फिर भी डाउनलोड कर सकते हैं। एक्नॉलेजमेंट नंबर के माध्यम से, और अगर पता है तो हम PAN Card वाले ऑप्शन पर क्लिक करके, अपना पैन नंबर डाल करके, Download कर सकते हैं। 

    चरण 3 : PAN, आधार नंबर, जन्म तारीख, OR एक्नॉलेमेंट नंबर, जन्म तारीख; इनमें से कोई एक डाल दीजिए। इसके बाद GST नंबर भी डाल सकते हैं, परंतु यह ऑप्शनल है। इन सभी चीज को भरने के बाद, कंसेंट पर क्लिक कीजिए, फिर ‘सबमिट’ कर दीजिए। 

    चरण 4 : सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद, आपको अपनी पैन कार्ड की कुछ डिटेल्स मिल जाएंगे। जैसे कि आपका रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी। आपको नीचे दिए गए, मोबाइल नंबर / ईमेल आईडी में किसी एक ऑप्शन को चुन करके सबमिट पर क्लिक करना है। 
    मोबाइल नंबर / ईमेल आईडी में किसी एक ऑप्शन को चुन करके सबमिट पर क्लिक करना है। 


    उसे मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी पर एक OTP आएगा, जो आपको वहां पर दर्ज करना है। 
    उसे मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी पर एक OTP आएगा


    चरण 5 : OTP दर्ज करने के बाद, ‘Proceed to Payment’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहां पर आपको ₹8 का पेमेंट करना है, अपनी ई- पैन कार्ड को डाउनलोड करने के लिए। 

    चरण 6 : ‘Proceed to Payment’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपको बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए। इनमें से कोई एक ऑप्शन चुन करके, आपको ₹8 का पेमेंट करना है।  
    ‘Proceed to Payment’ वाले ऑप्शन पर क्लिक  करें

    ऑनलाइन भुगतान करने के कई विकल्प हैं। 


    चरण 7 : ₹8 का पेमेंट करने के बाद, आप अपने PAN Card Download कर सकते हैं। ऊपर दिए गए डाउनलोड पैन PDF में क्लिक मार के, इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 
    ऑनलाइन पैन कार्ड (E-PAN)



    UTIITSL पैन कार्ड को कैसे डाउनलोड करें? 


    चरण 1 : UTIITSL की वेबसाइट से वही लोग PAN Card Download करेंगे, जिनका UTI PAN कार्ड है। ई-पन कार्ड को डाउनलोड करने के लिए, UTIITSL की एक वेब पेज में आपको जाना पड़ेगा, उसके लिए यहां क्लिक करें । 

    चरण 2 : यहां पर आपको अपना पैन नंबर, जन्म तारीख डालना पड़ेगा। इसके बाद GST नंबर भी डाल सकते हैं,  परंतु यहऑप्शनल है। 
     पैन नंबर, जन्म तारीख डालना है। फिर‘सबमिट’वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए

    चरण 3 : नीचे दिए गए Captcha को डाल करके, ‘सबमिट’वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए। सबमिट करने से पहले, आप एक बार और अपना पैन नंबर अच्छे से देख लीजिएगा। 

    चरण 4 : सबमिट करने के बाद, आपको अपना कांटेक्ट डिटेल्स को वेरीफाई करना पड़ेगा। इसका मतलब की, आपको अपनी Email-ID पर एक OTP आएगा जिसको आपको दर्ज करना है। 
    ‘Send OTP’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 


    इसके लिए आपको फिर से Captcha डालना है, और ‘Send OTP’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

    चरण 5 : आपके Registered Email-ID पर एक OTP आया होगा UTIITSL की तरफ से; जिसको आपको दर्ज करना है। इसके बाद ही, आप अपना पैन का डाउनलोड कर सकते हैं। 
    आपके Registered Email-ID पर एक OTP आया होगा। 



    OTP दर्ज करने के बाद, आपको कुछ नहीं करना। आपको अपना E-mail ID रिफ्रेश करना है। जहां पर आपको, UTIITSL की तरफ से एक नया ईमेल दिखाई देगा। जिसमें आपका ई-पन कार्ड मौजूद होगा। यहीं पर आपका काम खत्म होता है, और आप अपनी पैन कार्ड को पा सकते हैं। 
    ऑनलाइन पैन कार्ड (E-PAN)


    Frequently Asked Questions ( FAQ’s)



    कैसे पता कर सकते हैं कि, पैन कार्ड किस कंपनी ने बनाया है ?

    आप अपने पैन कार्ड को उल्टा करके देखिए, अगर वहां पर UTIITSL का ऑफिस एड्रेस लिखा है तो, आपका पैन कार्ड UTIITSL कंपनी का है। वहीं पर अगर आपका NSDL का एड्रेस लिखा है तो, वह आपका पैन कार्ड NSDL कंपनी का है।

    E-PAN Card PDF का पासवर्ड क्या है?

    E-PAN Card PDF पासवर्ड प्रोटेक्टेड होता है। उसका पासवर्ड आपका जन्म तारीख ही होता है, DD/MM/YYYY फॉर्मेटमें। इसका मतलब कि, अगर आपका जन्म तारीख 1 अगस्त 1980 है तो, आपकी PAN Card PDF का पासवर्ड 01081980 है।

    Jay Shrivastava

    Hi there! I'm Jay Shrivastava, the person behind Myriad Insights. I love sharing useful information and insights, which is why I created this blog. Here, you’ll find helpful news and tips on a variety of topics like Finance, Tech Gadgets. My aim is to provide top-notch content specifically for readers in the UK.

    Previous Post Next Post

    نموذج الاتصال

    CLOSE ADS
    CLOSE ADS