गूगल ऐडसेंस बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है, किसी भी वेबसाइट को मोनेटाइज करने के लिए। अगर आप अपनी वेबसाइट को गूगल एडसेंस से मोनेटाइज करते हैं तो, आप अधिक कमा पाएंगे दूसरे मोनेटाइजेशन प्लेटफार्म की तुलना में। ज्यादातर पब्लिशर है वह गूगल ऐडसेंस की अपनी वेबसाइट मोनेटाइज करते हैं, क्योंकि यहां पर एडवरटाइजर्स की कमी नहीं होती है। अगर आपको अपनी वेबसाइट में गूगल ऐडसेंस की ऐड दिखा करके कमाना है तो, सबसे पहले आपको गूगल ऐडसेंस में अपनी वेबसाइट को Review में डालना पड़ेगा।
वेबसाइट को गूगल ऐडसेंस या तो रिजेक्ट कर देगा या फिर, अप्रूव कर देगा। बिना Google Adsense Approval के आप अपनी वेबसाइट से नहीं कमा पाएंगे। 2024 में Google Adsense का Approval कैसे मिलेगा? इस पर हमने एक लेख लिखा हुआ है, आप जाकर के पढ़ सकते हैं। इस लेख मैं यह बताने वाले हैं कि- कैसे आप अपनी Website को Google Adsense में Review के लिए डालेंगे ?
गूगल ऐडसेंस क्या है ?
गूगल ऐडसेंस गूगल का एक प्रोडक्ट है जो कि एक मोनेटाइजेशन प्लेटफार्म है। जहां पर वेबसाइट को मोनेटाइज किया जाता है, जिसके कारण पब्लिशर गूगल एडसेंस से कुछ कमाई कर पाते हैं, अपनी वेबसाइट के जरिए से। हालांकि बहुत सारे मोनेटाइजेशन प्लेटफार्म है, परंतु गूगल ऐडसेंस को सबसे अच्छा माना जाता है; क्योंकि यहां पर बहुत सारे Advertiser मिल जाते हैं। जिनकी ऐड दिखा करके, अपनी वेबसाइट से हम कमाई कर सकते हैं। इसके साथ-साथ इसमें ज्यादा कमाई होती है, दूसरी मोनेटाइजेशन प्लेटफॉर्म की तुलना में।
गूगल ऐडसेंस का कोड कहां मिलता है ?
चरण 1 : सबसे पहले आपको अपना गूगल ऐडसेंस के अकाउंट में लॉगिन करना है, गूगल अकाउंट के माध्यम से।
चरण 2 : यहां पर आपको ‘Sites’ वाले क्षेत्र में जाना है, फिर ‘Get Code’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है। यह आपका गूगल ऐडसेंस का कोड है, इससे आपको संभाल करके रखना है।
गूगल ऐडसेंस का कोड अपनी वेबसाइट में कैसे डालें ?
गूगल ऐडसेंस का कोड आपको अपनी वेबसाइट के कोड एडिटर में डालना है। यह कोड आपकी वेबसाइट को मदद करता है, Google Ads आपकी वेबसाइट पर दिखाने के लिए।
अगर आपकी वेबसाइट Wordpress पर है तो, आप उसे इस तरह से अपनी वेबसाइट में डाल सकते हैं :-
![]() |
| Appearance वाले क्षेत्र में, 'Code Editor' वाले पर क्लिक करना है। चरण 1 : सबसे पहले आपको अपनी Wordpress Panel में लॉगिन करना है। इसके बाद, आपको यहां पर ‘Appearance’ वाले क्षेत्र में जाना है। आपको ‘Code Editor’ वाले ऑप्शन में जाना है। |
चरण 2 : आपकी वेबसाइट का पूरा कोड यहां पर आपको दिखेगा, इसमें सबसे ऊपर में आपके <head> tag दिखेगा, इसके ठीक नीचे आपको गूगल ऐडसेंस का कोड पेस्ट करके, Save कर देना है।
अगर आपकी वेबसाइट ब्लॉगर पर है तो, आप उसे कुछ इस तरह लगा सकते हैं :-
![]() |
| Theme वाली क्षेत्र में जाना है, यहां पर Customize के बगल वाले Arrow पर क्लिक करना है, और फिर 'Edit HTML' वाले बटन पर क्लिक करना है। |
चरण 1 : सबसे पहले आपको अपने ब्लॉगर के Dashboard में लॉगिन करना है। Menu में आपको ‘Themes’ वाले क्षेत्र में जाना है। यहां पर आपको ‘Customize’ के बगल में, Arrow दिख रहा है, उस पर क्लिक कर देना है। फिर ‘Edit HTML’ पर क्लिक करना है।
चरण 2 : यहां पर आपकी वेबसाइट का पूरा कोड खुल जाएगा। इसमें सबसे ऊपर में आपको, <head> tag दिखेगा, ठीक इसके नीचे आपको गूगल ऐडसेंस का कोड पेस्ट करके, ‘Save’ बटन पर क्लिक कर देना है।
अपनी वेबसाइट को गूगल एड्स में Review के लिए कैसे भेजें।
चरण 1 : ‘Login' कीजिए अपने गूगल ऐडसेंस के अकाउंट में, गूगल अकाउंट के माध्यम से।
इसके बाद आपको यहां पर ‘Sites’ वाले क्षेत्र पर चले जाना है। यहां पर आपको ‘New Sites’ पर क्लिक कर देना है।
चरण 2 : अपनी वेबसाइट का URL पेस्ट कीजिए, और फिर ‘Save’ वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
इसके बाद आपको यहां पर, “I have passed the Code”, टिक करके, ‘Verify' वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
Verify बटन पर क्लिक करने के बाद, आपको यहां पर ‘Request Review’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है। आपकी वेबसाइट गूगल के पास Review में चली जाएगी।
गूगल ऐडसेंस आपकी वेबसाइट को रिजेक्ट या फिर अप्रूव कर सकता है। Google Adsense Approval पाने पर ही, आप अपनी वेबसाइट से पैसे कमा पाएंगे। 2024 में Google Adsense का Approval कैसे मिलेगा? इस पर हमने एक दूसरा सा-लेख लिखा हुआ है। आप उसको पढ़ करके,अपनी वेबसाइट पर लगा करके, तब आप अपनी वेबसाइट को Review में डालिए।
Frequently Asked Questions (FAQs)
क्यों ज्यादातर पब्लिशर गूगल एडसेंस से अपनी वेबसाइट को मोनेटाइज करते हैं ?
ज्यादातर पब्लिशर अपनी वेबसाइट को गूगल एडसेंस से ही मोनेटाइज करते हैं। क्योंकि, यहां पर आपको अनगिनत Advertiser मिलते हैं, जिनकी Ad दिखा करके अपनी वेबसाइट से कमा सकते हैं। तो यहां पर ऐड की कमी नहीं होती, इसीलिए ज्यादातर पब्लिशर गूगल ऐडसेंस को ही चुनते हैं। इसके साथ-साथ यहां पर ज्यादा कमाई होती है, दूसरे मोनेटाइजेशन प्लेटफार्म की तुलना में।
गूगल ऐडसेंस का कोड अपनी वेबसाइट में कहां पर डाला जाता है ?
गूगल ऐडसेंस का कोड अपनी वेबसाइट के कोड एडिटर में <Head> tag में डाला जाता है। आपको गूगल ऐडसेंस का कोड ठीक इसके नीचे Paste करके, ‘Save' कर देना है।
Google Adsense Approval कितने समय में आता है ?
Google Adsense Approval पूरे 2-4 हफ्ते लग सकते हैं आने के लिए।
Tags
Google Adsense
Google Adsense Review Process
Google Adsense Website Review
Technology
Website monetization
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)