![]() |
| आप Google Adsense में उस US Tax Information को भर सकते हैं ? |
जब भी आप कोई गूगल ऐडसेंस का अकाउंट बनाते हैं; तो उसमें आपको एक US Tax Info भरना पड़ता है। यह टैक्स इनफॉरमेशन United States का जो कि आपको भरना अनिवार्य है। अगर आप इसे नहीं भरते हैं तो, गूगल एडसेंस से आपकी कोई पेमेंट नहीं आएगी वह होल्ड हो जाएगी। आज के लेख में, में बताने वाले हैं कि- कैसे आप Google Adsense में उस US Tax Information को भर सकते हैं ? अगर आप एक भारत के नागरिक है
।
US Tax Info क्या है ?
अगर साधारण शब्दों में कहें तो, 'US Tax Info' United States का टैक्स इनफॉरमेशन जो कि आपको भरना अनिवार्य है; अगर आप गूगल ऐडसेंस के साथ पैसे कमा रहे हैं। इसमें होता है कि, अगर आप यूट्यूबर या फिर अगर आप ब्लॉगर हैं और आपका का यूट्यूब का वीडियो, या फिर ब्लॉग USA में भी देखा गया है। जितना USA में देखा गया है, उसकी हिसाब से जितनी आपकी वहां पर कमाई हुई है, उस में से आपको 15% गूगल ऐडसेंस देना पड़ता है।
अगर आपको यह 15% में गूगल ऐडसेंस का टैक्स बचाना है। तो इसके लिए आप GST नंबर भी ले सकते हैं। अगर आप GST नंबर ले लेते हैं तो, यह 15% का टैक्स का भी आपको क्रेडिट मिल जाएगा। अगर आप GST नंबर नहीं लेते हैं तो, आपको इसके चलते 15% गूगल ऐडसेंस को टेक्स्ट देना पड़ेगा।
US Tax Info भरने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत है?
गूगल ऐडसेंस में इस टैक्स फॉर्म भरने के लिए, आपको सिर्फ अपना इंडियन पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आपको, कोई भी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां तक की आपको सिर्फ पैन कार्ड का नंबर डालना पड़ता है, पैन कार्ड अपलोड करने की भी जरूरत नहीं है।
US Tax Info का फॉर्म गूगल ऐडसेंस में कहां पर मिलेगा ?
नीचे दिए गए चरण को फॉलो करके, आप गूगल ऐडसेंस में US टैक्स इनफॉरमेशन को खोज सकते हैं-
चरण 1 : सबसे पहले आप अपनी गूगल ऐडसेंस के अकाउंट पर 'Log In' कीजिए जी-मेल अकाउंट के माध्यम से।
चरण 2 : लॉगिन करने के बाद, आपको पेमेंट वाले ऑप्शन पर 'Payment Info' वाले बटन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको नीचे में, 'Manage Setting' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
चरण 3 : जैसी आप यहां पर क्लिक करेंगे, आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखेंगे इसमें आपको थोड़ा सा नीचे करना है।
और फिर आपको 'United States Tax Info' वाला ऑप्शन दिख जाएगा, इस पर क्लिक करना है।
![]() |
| 'Start Form' पर क्लिक कर देना है। |
चरण 4 : इसके बाद, आपको 'Submit New Form' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। और फिर इंस्ट्रक्शन पढ़ने के बाद, 'Start Form' वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
गूगल ऐडसेंस में US Tax Info कैसे भरे, स्टेप by स्टेप।
चरण 1 : W-8BEN फॉर्म को सेलेक्ट कीजिए।
W-8BEN फॉर्म को शुरू करने से पहले, आपके ऊपर में यहां पर दो ऑप्शन दिख रहे हैं। जिसमें आपको पहले वाले ऑप्शन में 'Individual' चुनना है, और दूसरे वाले में, 'NO' चुनना है। इसके बाद, आपको W-8BEN वाले फार्म को सेलेक्ट करना है, और 'Start W-8BEN FORM' पर क्लिक कर देना है।
चरण 2 : अपनी पैन कार्ड का नंबर डालें।
जैसे ही आप 'Start W-8BEN FORM' में क्लिक मारेंगे, सबसे पहला ऑप्शन आपको 'Tax Treaty' दिखेगा। यहां पर आपको अपना देश को चुनना है। इसके बाद, आपको Foreign TAX Identification Number (TIN) जिसको पैन नंबर भी कहा जाता है, उसे डालना है।
चरण 3 : अपना परमानेंट और Mailing पता डालें ।
'Next' करने के बाद, यहां पर आपको अपना परमानेंट एड्रेस डालना है। सही-सही डालना है वह भी।इसके बाद, आपको Mailing एड्रेस भी डालना है। यह वो एड्रेस होता है- जिस पते पर आप अपना TAX Documents मंगवाना चाहते हैं गूगल ऐडसेंस की तरफ से।
अगर आपका परमानेंट एड्रेस Mailing एड्रेस ही है तो, आप इस चेकबॉक्स को क्लिक करदे। अगर वह अलग है तो, आप यहां पर अपना Mailing एड्रेस लिख दीजिए। इसके बाद 'Next' वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
चरण 4 : TAX Treaty को सही से भरे।
सबसे पहले आपको, यहां पर अपना देश सेलेक्ट करना है। इसके बाद नीचे आपको दिखेगा 'Special Taxes & Condition' यहां पर आपको तीनों ऑप्शन पर क्लिक करना है। उन तीनों ऑप्शन के अंदर भी, आपको कुछ ऑप्शन को क्लिक करना है जो कि, हमने नीचे बताया है। उसी हिसाब से ही आपको इसको भरना है।
- Service (such as Adsense)- आर्टिकल में आपको, Ariticle 7 and Paragraph 1 पर क्लिक करना है, और With होल्डिंग रेट 0% कर देना है।
- Motion Pictures and TV Royalties- यहां पर क्लिक करके आर्टिकल में, Article 12 and Paragraph 2A II, और With होल्डिंग रेट पर 15% कर देना है।
- Other Copyright Royalties (such as Play and YouTube Partner Program)- यहां पर आपको, Article 12 and Paragraph 2A II पर क्लिक करना है, और With होल्डिंग रेट पर 15% कर देना है।
इसके बाद आपको इन सब Service के Treaty को सेलेक्ट करके, जितने भी नीचे आपको Declaration दीया जाता हैं। उन सब को Tick करके, आपको 'Next' वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
चरण 5 : Activities and Services performed in US पे एक डिक्लेरेशन देना है।
इसमें बस आपको 'NO' वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना। और इसके बाद 'Next' वाले बटन पर क्लिक कर दी जिएगा।
चरण 6 : US Tax डॉक्युमेंट डिलीवरी Method चुने।
ऐडसेंस की तरफ से, जो भी United States Tax डॉक्यूमेंट आएगा, उसे आप या तो घर पर मंगवा सकते हैं ; या तो Paperless वाले ऑप्शन पर क्लिक करके, आप उसे अपने ईमेल आईडी पर ही बुला सकते हैं। मैं यहां पर आपको यही कहूंगा कि- आप पेपरलेस वाले ऑप्शन पर जाइए, और 'Next' वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
चरण 7 : Certify & E-Sign कीजिए।
इस टाइप में, आपको सबसे पहले वाला चेकबॉक्स को क्लिक करना है। और नीचे 'Unchanged State Affidavit' वाले ऑप्शन को क्लिक नहीं करना है, इसको ना ही कर तो ठीक है। इसके बाद, 'Your Signature' वाले क्षेत्र में आपको Yes पर क्लिक मार के सबमिट कर देना है।
जैसे ही आप Submit वाले ऑप्शन पर क्लिक मारते हैं। आपका United States Tax Information भर चुका है। यहां तक की आपको Email ID पर भी एक मेल आया होगा, जिसमें आपका US Tax info अप्रूव हो चुका होगा, गूगल ऐडसेंस की तरफ से।
Frequently Asked Questions (FAQS)
गूगल ऐडसेंस में US Tax Info भरने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत है?
गूगल ऐडसेंस में US Tax Info भरने के लिए, आपको अपना पैन कार्ड का नंबर की जरूरत है।
गूगल ऐडसेंस में अपना टैक्स कैसे बचाएं ?
अगर आपको अपनी गूगल ऐडसेंस की Earning में टैक्स बचाना है। तो बेहतर होगा कि, आप एक GST नंबर ले लीजिए। इससे आपका टैक्स का क्रेडिट मिल जाएगा। GST Number को US Tax info भरते समय डालना है।
Tags
Documents Required to fill US Tax Info
Google Adsense
Google Adsense US Tax Info
How to fill Google Adsense US Tax Info
Technology
United States Tax Info in Google Adsense
US tax info kaise bare
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
