गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल को अपनी वेबसाइट पर कैसे लगाएं ?

गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल को अपनी वेबसाइट पर कैसे लगाएं ? 


जो ब्लॉगर है और अपनी वेबसाइट से गूगल ऐडसेंस के जरिए पैसे कमाते हैं, उन्हें यह फाइल दी जाती है। जिसका नाम है- ‘Google AdSense Ads.txt’, इस फाइल को उनको अपनी वेबसाइट में डालना होता है, जिसके जरिए-ही आपकी वेबसाइट पर ऐड देखना चालू होते हैं। अगर यह फाइल आपके वेबसाइट पर नहीं होगी तो, ऐड नहीं दिख पाएगा जिसके कारण आपकी कोई कमाई भी नहीं होगी। इस लेख में, हम दोनों प्लेटफार्म के बारे में बताएंगे कि- कैसे आप WordPress और Blogger पर Google AdSense Ads.txt फाइल को लगाएंगे ?
     

    गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल क्या है ? 

    गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल गूगल ऐडसेंस हर उस ब्लॉगर या फिर वेबसाइट ओनर को देता हैं, अपनी वेबसाइट में इस फाइल को लगाने के लिए। इससे वह वेबसाइट ओनर वेरीफाई कर लेता है। 

    गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल क्यों लगाएं ? 

    गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल को आपको अपनी वेबसाइट में लगाना पड़ेगा। इसके बाद ही आपकी वेबसाइट पर ऐड देखने चालू होते हैं और आपकी कमाई भी। जैसे ही Ads.txt की फाइल आपकी वेबसाइट पर नहीं पाया गया तो, ऐड भी देखना बंद हो जाएंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि- भविष्य में कभी भी आप इस फाइल को अपनी वेबसाइट से न हटाए।

    गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल कब मिलता है ?  


    गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल आपकी वेबसाइट पर गूगल ऐडसेंस अप्रूवल मिलने के बाद ही मिलता है। 2024 में Google AdSense का Approval कैसे मिलेगा?  इस पर हमने लिखा हुआ है। अप्रूवल पाने के बाद ही, आपको यह फाइल मिलता है और इसे आपको अपनी वेबसाइट में लगाना होता है, ऐड दिखाने के लिए।

    गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल कैसे डाउनलोड करें ?

    चरण 1 : सबसे पहले आपको अपने गूगल ऐडसेंस अकाउंट में लॉगिन करना है, गूगल ऐडसेंस की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। 
    ‘Fix Now’ बटन पर क्लिक करें। 

    चरण 2 : इसके बाद आपके ऊपर पॉप अप मैसेज - “ Earning at Risk- You need to Fix some Ads.txt file issues to avoid severe impact to your Revenue”  के बगल वाले ‘Fix Now’ बटन पर क्लिक कर देना है। 
    ‘Download’ पर क्लिक करें। 


    चरण 3 : और फिर आपको यहां पर ‘Download’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है। Ads.txt वाली फाइल डाउनलोड हो जाएगी इसको आपको खोल लेना है ‌। 
    इसे कॉपी कर लीजिए। 


    यहां पर आपको इस फाइल के अंदर एक कोड दिखेगा, जिसको आपको कॉपी कर लेना है। 

    गूगल ऐडसेंस Ads.txt कैसे ब्लॉगर वेबसाइट पर लगाएं ? 

    चरण 1 :  अपनी ब्लॉगर डैशबोर्ड पर लोगों कीजिए, ब्लॉगर की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। 
    'Settings' पर जाना है। 

    इसके बाद आपको यहां पर मेनू में ‘Settings’ वाले ऑप्शन पर जाना है। 
    'On' करके, 'Custom Ads.txt' पर क्लिक करें। 


    चरण 2 : आपको नीचे यहां पर ‘Monetization’ वाले क्षेत्र में चले जाना है। यहां पर आपको सबसे पहले ‘Enable Custom Ads.txt’ को ऑन कर देना है, और फिर ‘Custom Ads.txt’ पर क्लिक करना है। 
    डाल करके 'Save' कर लजिए। 


    इसके बाद जो कोड आपने कॉपी किया था: यहां पर उसे दर्ज करके, ‘Save' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। आपका गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल आपकी वेबसाइट में लग जाएगा। 

    गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल WordPress में कैसे लगाएं ?

    चरण 1 : सबसे पहले आप अपने WordPress डैशबोर्ड पर लोगों कीजिए, WordPress की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें। 
    'Plugins' जा करके, 'Add New' पर क्लिक कर देना है।


    इसके बाद आपको मेनू में ‘Plugins’ वाले क्षेत्र में जाना है। यहां पर आपको ‘Add New’ वाले बटन पर क्लिक करना है। 
    इसे आपको इंस्टॉल और एक्टिवेट करना है।


    चरण 2 : इसके बाद आपको यहां पर ‘Ad Inserter’ नाम करके, इस प्लगइन को इंस्टॉल और एक्टिवेट करना है।  
    इसके 'Settings' में जाना है।
    यहां पर आपको इस Plugin के ‘Settings' पर जाना है। 
    कोड को पेस्ट करके, 'Save' कर देना है।


    चरण 3 : यहां पर आपको नीचे में, बहुत बड़ी जगह मिल जाएगा इस Plugin के अंदर। यहीं पर आपको अपना गूगल ऐडसेंस Ads.txt का कोड पेस्ट करके, ऊपर ‘Save’ बटन पर क्लिक कर देना है। आपकी वेबसाइट पर गूगल ऐडसेंस Ads.txt का कोड लग जाएगा। 

    Frequently asked questions (FAQ’s) 


    गूगल ऐडसेंस Ads.txt की फाइल कब मिलती है ?

    अपनी वेबसाइट में गूगल ऐडसेंस अप्रूवल मिलने के बाद ही, Ads.txt की फाइल आपको मिलती है।

    क्या होगा अगर गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल नहीं लगाएंगे वेबसाइट पर ?

    गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल अगर आप अपनी वेबसाइट पर नहीं लगाएंगे तो- वेबसाइट पर कोई भी गूगल की ऐड नहीं दिखेगी और कमाई भी नहीं होगी।

    WordPress में कौन-सा Plugin इंस्टॉल करना है, गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल को लगाने के लिए?

    WordPress में बहुत सारे Plugins है, Ads.txt फाइल को लगाने के लिए। उसमें से ‘Ad Inserter' नाम का भी Plugin है जिसको आपको इंस्टॉल करके, अपने गूगल ऐडसेंस Ads.txt फाइल को लगा सकते हैं।

    Jay Shrivastava

    Hi there! I'm Jay Shrivastava, the person behind Myriad Insights. I love sharing useful information and insights, which is why I created this blog. Here, you’ll find helpful news and tips on a variety of topics like Finance, Tech Gadgets. My aim is to provide top-notch content specifically for readers in the UK.

    Previous Post Next Post

    نموذج الاتصال

    CLOSE ADS
    CLOSE ADS