E-PAN कार्ड में सिगनेचर वैलिडेट कैसे करें ?

 E-PAN कार्ड में सिगनेचर वैलिडेट कैसे करें ?  


ऑनलाइन Instant PAN Card कैसे आवेदन करें ? इस पर हमने लेख‌ लिखा हुआ है। इससे बहुत सारे लोग अपना PAN कार्ड सिर्फ 5 मिनट में इनकम टैक्स की वेबसाइट से बनाएं। आयनकर विभाग उन्हें E-PAN (Electronic- Permanent Account Number) कार्ड जारी करता है, लेकिन वह इस पैन कार्ड को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। वह इस पैन कार्ड से बैंक अकाउंट, GST रजिस्ट्रेशन, MSME रजिस्ट्रेशन ट्रेडमार्क, इत्यादि कार्य नहीं कर पा रहे हैं। बिना सिग्नेचर वैलिडेट किय वह इनवेलिड माना जाता है, और आप उसे कहीं पर भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 

अगर आपको अपने E-PAN कार्ड को इस्तेमाल करना है तो, उसमें आपके सिग्नेचर वैलिडेट करना पड़ेगा। यह सिर्फ ई-फाइलिंग के इंस्टेंट PAN कार्ड के साथ नहीं है, यह NSDL और UTIITSL की वेबसाइट से बनाए गए PAN कार्ड के साथ भी यह प्रॉब्लम रहती है। आज के इस लेख मे, मै बताने वाले कि- कैसे आप अपनी PAN कार्ड में सिग्नेचर वैलिडेट करेंगे ?
     

    E-PAN सिग्नेचर वैलिडेट करना क्यों जरूरी है ? 

    अगर आप अपने E-PAN कार्ड में सिग्नेचर वैलिडेट नहीं करते हैं तो, आप अपनी E-PAN कार्ड को कही पर भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यहाँ तक कि अगर आपको अपना बैंक अकाउंट खोलना है, GST रजिस्ट्रेशन, इत्यादि तो, वो सब कार्य नहीं हो पायेगा। बिना सिग्नेचर वैलिडेट के उसे इनवैलिड माना जाता है। 

    E-PAN सिग्नेचर वैलिडेट करने के लिए किस चीज़ की जरूरत है ? 

    E-PAN कार्ड को सिग्नेचर वैलिडेट करने के लिए, आपको कोई दस्तावेज़ तो नहीं लगता है।  
    • आपके पास आपका E-PAN कार्ड का PDF होना चाहिए। 
    • आपके पास लेपटॉप होना चाहिए , मोबाइल से यह नहीं होगा। 
    • आपके लेपटॉप में ‘Adobe Acrobat Reader DC’ होना चाहिए। नहीं है तो डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    E-PAN कार्ड सिगनेचर वैलिडेट कैसे करें ? 

    चरण 1 : सबसे पहले आपको एक नया E-PAN कार्ड डाउनलोड करना है। 

    अगर आपके पास आपकी E-PAN कार्ड का पीडीएफ़ पहले से रखा हुआ है तो, उसमें आपको दिक्कतें आ सकती  है:  सिगनेचर वैलिडेट करने के लिए क्योंकि बहुत सारे लोगों को आ रही है।इसीलिए आप एक नया E-PAN कार्ड का पीडीएफ़ डाउनलोड कर लेना है।
     चरण 2 :   E-PAN कार्ड के PDF को ‘Adobe Acrobat Reader DC’ में खोलें।
    पासवर्ड डालके, 'OK' पर क्लिक करें।


    यहाँ पे अपने E-PAN कार्ड के PDF का पासवर्ड एंटर करना है; E-PAN कार्ड की पीडीएफ़ का पासवर्ड आपका जन्म तारीख होता है।  उदाहरण- अगर आपका जन्म 1 अगस्त 1980 में हुआ है तो, आपके E-PAN कार्ड का पीडीएफ़ पासवर्ड- ‘01081980’ है, ऐसे ही आपको दर्ज करके ‘OK’ वाले बटन पर क्लिक करना है।
    चरण 3 : E-PAN कार्ड में सिगनेचर वैलिडेट कीजिए।
    '?' पर क्लिक करें। 

    E-PAN कार्ड को खोलने के बाद,  यहाँ पर आपको ’? ’जैसा जगह दिखेगा, इस पर आपको क्लिक करना है।
    'Signature Properties..' पर क्लिक करें। 
    'Show Signer's Certificate....' पर क्लिक करें। 


     फिर यहाँ पर ‘Signature Properties’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर ‘Show Signer’s Certificates’ पर क्लिक कर देना है। 
    'Trust' क्षेत्र में,  ‘Add To Trusted Certificates’ पर क्लिक कर देना है।

     इसके बाद आपको यहाँ पर ‘Trust’ वाले क्षेत्र में जाना है। और फिर ‘Add To Trusted Certificates’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
    इन दोनों बटन पर टिक करें। 

     फिर आपको यहाँ पर इन दोनों बटन पर टिक कर देना है।  
    'Validate Signature' पर क्लिक करें।

    पीछे आ जाना है, और फिन आपको ‘Validate Signature’ वाले बटन पे क्लिक कर देना है।
     
     E-PAN कार्ड सिग्नेचर वैलिडेट हो गया।

    आपके E-PAN कार्ड का सिग्नेचर वैलिडेट हो गया है।  

    Frequently Asked Questions (FAQ’s) 

    E-PAN कार्ड में सिग्नेचर कैसे वैलिडेट करना है ?

    इसके लिए आपको अपनी E-PAN कार्ड लैपटॉप में ही Adobe Acrobat Reader DC में खोलना है; वहीं से आप कर सकते हैं, मोबाइल से ये नहीं होगा। Adobe Acrobat Reader DC को डाउनलोड करने के लिए इस पेज पर जाए- https://get.adobe.com/reader/

    E-PAN कार्ड को में सिगनेचर वैलिडेट करना क्या जरूरी है ?

    अगर आप अपने E-PAN कार्ड में सिगनेचर वैलिडेट नहीं करते हैं तो, आप उसे कहीं पर भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

    E-PAN कार्ड को डाउनलोड कैसे करते हैं ?

    NSDL और UTIITSL के E-PAN कार्ड को डाउनलोड करने के लिए, इस वेब पेज पर चले जाइए-https://www.shrivastava607.in/2024/08/pan-card-download.html अगर ई फाइलिंग पोर्टल से PAN कार्ड बनाए तो इस पे चली जाइए- https://www.shrivastava607.in/2024/08/instant-PAN-Card-Apply.html#point4

    Jay Shrivastava

    Hi there! I'm Jay Shrivastava, the person behind Myriad Insights. I love sharing useful information and insights, which is why I created this blog. Here, you’ll find helpful news and tips on a variety of topics like Finance, Tech Gadgets. My aim is to provide top-notch content specifically for readers in the UK.

    Previous Post Next Post

    نموذج الاتصال

    CLOSE ADS
    CLOSE ADS