पैन कार्ड सभी के पास होता है, इसका हर कार्य में इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर बैंक अकाउंट ओपन करवाने के लिए ! पैन कार्ड Active होना भी जरूरी है, तभी आप अपने पैन कार्ड को कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपका पैन कार्ड Inactive है तो, आप उसे कहीं पर भी इस्तेमाल नहीं कर सकते। आयनकर विभाग बहुत सारे व्यक्ति का पैन कार्ड Inactive कर दे रहा है। इसका बहुत बड़ा कारण है जो कि हम इस लेख में जानेंगे। इसके साथ-साथ, आप कैसे पता कर सकते हैं कि- आपका पैन कार्ड Active है या Inactive है ? इस लेख में मैं बताने वाला हूं।
पैन कार्ड Inactive क्यों हो रहे हैं ?
आयनकर विभाग कई लोगों के पैन कार्ड को Inactive कर रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि- वह अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से नहीं लिंक करवाते हैं। अगर आपका भी पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो, जल्दी कर लीजिए ! नहीं तो वह भी Inactive हो जाएगा। ऑनलाइन पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें ? इस पर हमने एक दूसरा सा-लेख लिखा हुआ है। अब उसे देखकर के, अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं?
पैन कार्ड Active या Inactive है कैसे पता करें ?
चरण 1 : सबसे पहले आपको आयनकर विभाग के E-Filing पोर्टल पर जाना पड़ेगा। जाने के लिए, यहां पर क्लिक करें।
इसके बाद, आपको यहां पर ‘Quick Link' क्षेत्र में, ‘Verify PAN Status’ पर क्लिक करना है।
चरण 2 : मांगी गई Details को सही-सही पैन कार्ड के अनुसार भर दीजिए।
‘Verify PAN Status’ पर क्लिक करते ही, आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको अपना पैन नंबर, नाम,जन्म तारीख और एक मोबाइल नंबर डालना है; आप यहां पर कोई भी मोबाइल नंबर डाल सकते हैं। इसके बाद, ‘Continue' वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
चरण 3 : OTP के माध्यम से वेरीफाई कीजिए।
जो भी मोबाइल नंबर आपने दिया था, उस पर OTP आएगा। OTP को यहां पर दर्ज करके, आपके ‘Validate' वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद, आपको यहां पर परिणाम दिख जाएगा। अगर Active दिख रहा है तो सही है। वहीं अगर Inactive दिख रहा है तो, आपको अपने पैन कार्ड में आधार कार्ड लिंक करवाना पड़ेगा। ऑनलाइन पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें ? इस पर हमने एक दूसरा सा-लेख लिखा हुआ है।
Frequently Asked Questions (FAQ’s)
पैन कार्ड Active या Inactive है कैसे पता किया जाता है ?
आप इसे इनकम टैक्स की E-Filing पोर्टल के माध्यम से, पता लगा सकते हैं कि- आपका पैन कार्ड Active या Inactive है।
पैन कार्ड Inactive क्यों हो गया है?
जिन लोगों ने अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है। उनका कुछ समय के बाद, पैन कार्ड Inactive हो जाएगा। और वह कहीं पर भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। Activate करने के लिए, उन्हें अपना पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना पड़ेगा।
‘Verify E-PAN’ इनकम टैक्स के पोर्टल पर कौन-सा मोबाइल नंबर डालना है?
आप यहां पर कोई भी मोबाइल नंबर डाल सकते हैं। आपके यहां पर रजिस्टर-पैन नंबर या फिर E-filing रजिस्टर-मोबाइल नंबर कोई जरूरत नहीं है। आप यहां पर कोई भी मोबाइल नंबर डाल सकते हैं, जो भी आपके पास उपलब्ध है।
Tags
E filling Quick access
PAN Active or Inactive
PAN Card
PAN Card Services
PAN Card Status Check
PAN Card Work




