ऑनलाइन पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें ?

ऑनलाइन पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें ? 


पैन कार्ड सभी के पास होता है ; अगर यह Inactive हो जाता है तो, आप इसे कहीं पर भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। चाहे बैंक अकाउंट खोलने के लिए, GST नंबर अप्लाई करने के लिए, इत्यादि। आयनकर विभाग ने यह कहा है कि, “जिनके भी पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है, वह कुछ समय के बाद Inactive हो जाएगा और वह व्यक्ति कहीं पर भी इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।” इसीलिए यह जरूरी है कि- आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा ले ! आज के इस लेख में, मे बताने वाले हैं कि- कैसे आप अपना पैन कार्ड में आधार कार्ड लिंक करवा सकते हैं ?
     

    पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना क्यों जरूरी है ? 

    आपको अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना इसीलिए जरूरी है, क्योंकि अगर आप इसे नहीं करवाते तो, आपका पैन कार्ड Inactive करवा दिया जाता है। और आप उसे कहीं पर भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 

    पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए, किस दस्तावेज की जरूरत है ? 

    पैन-आधार लिंक करवाने के लिए, निम्नलिखित दस्तावेज आपके पास होना चाहिए-  
    • पैन नंबर 
    • आधार नंबर 
    • आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर 
    बिना आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर के आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवा सकते। 

    किसको पैन-आधार लिंक करने की जरूरत नहीं है ? 

    • NRI (Non-Resident Of India) 
    •  भारत के नागरिक और 80 से ज्यादा उम्र हो गई है। 
    • जो भारत के नागरिक नहीं हैं। 
    इन व्यक्ति को पैन-आधार लिंक कराने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह अपने पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, इनका Inactive नहीं होगा।  

    पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें ?    

    चरण 1 : इसके लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की E-Filing पोर्टल पर जाना पड़ेगा। जाने , के लिए यहां क्लिक करें।

    'Link Aadhaar' ऑप्शन पर क्लिक करना है। 


    यहां पर आपको Quick Link क्षेत्र में, ‘Link Aadhaar’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

    चरण 2 : अपना पैन और आधार नंबर डालिए। 
    पैन और आधार नंबर डालकर, 'Validate' पर क्लिक करना है। 


    आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, यहां पर आपको अपना पैन और आधार नंबर डाल करके, ‘Validate' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। 

    चरण 3 : ₹1,000 रुपए का चालान भरिए, पैन-आधार लिंक करने के लिए। 
    'Continue To Pay Through E-Pay Tax' पर क्लिक करें। 

    इसके बाद आपको यहां पर ₹1,000 रुपए का ऑनलाइन चालान भरना है। भरने के लिए, ‘Continue to Pay Through E-Pay Tax’ पर क्लिक करें। 
    दो बार पैन नंबर डालना है सही-सही। और मोबाइल नंबर डालकर 'Continue' कर देना है। 

    फिर से आपको यहां पर अपना पैन कार्ड नंबर डालना है; दो अलग-अलग जगह पर, सही-सही वह भी। साथ में मोबाइल नंबर भी। इसके बाद ‘Continue' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। 
    OTP दर्ज करके, 'Continue' कर देना है। 

    दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा । उसे दर्ज करके 'Continue' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। 

    चरण 4 : Tax Section सही-सही चुनिए। 
    पहले में 2025- 26 चुनना है, और दूसरे में Other Receipt (500) चुनकर के 'Continue' कर देना है। 
    यहां पर आपको Assessment Year में ‘2025-2026’ चुनना है, और ‘Type of Payment’ में ‘Other Receipt (500)’ पर क्लिक कर देना है। फिर ‘Continue' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। 
    इसके बाद, 'Continue' बटन पर क्लिक कर देना है। 


    अगर कुल ₹1,000 रुपए आता है तो, आप सही ‘Tax Section’ चुने हैं। इसके बाद आपको ‘Continue' वाले बटन में क्लिक कर देना है। 
    एक और बार, Terms and Condition एक्सेप्ट करके, 'Continue' कर देना है। 


    कोई भी एक पेमेंट ऑप्शन चुन करके, ₹1,000 पेमेंट कर देना है। 

    यहां पर आपको सबसे पहले Terms & Condition को स्वीकार करके, ‘Proceed to Payment’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। आप पेमेंट गेट पर पहुंच जाएंगे, यहां पर आपको कोई भी एक ऑप्शन चुन करके, ₹1,000 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट कर देना है। 

    यह आपका चालान Receipt है। 


    सफलतापूर्वक पेमेंट होने के बाद, आप यहां पर अपना चालान का स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। परंतु आपका काम यहां पर भी खत्म नहीं हुआ है। 

    चरण 5 : इसके बाद आपको इनकम टैक्स के E-filing पोर्टल के इस वेब पेज पर आ जाना है। जाने के लिए, यहां पर क्लिक करें। 
    PAN और आधार नंबर डालकर, 'Validate' कर दीजिए। 


    यहां पर आपको फिर से अपना आधार नंबर और पैन नंबर डाल करके, ‘Continue' पर क्लिक कर देना है। 
    'Continue' पर क्लिक कर देना है। 

    एक ‘Pop-Up Window आएगा, इसको आपको पढ़ करके, 'Continue' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। 
    अपना नाम जैसा आपका आधार कार्ड पर लिखा है, और मोबाइल नंबर डाल करके, 'Link Aadhaar' पर क्लिक कर दीजिए। 

    यहां पर आपको अपना नाम डालना है, जैसा आधार कार्ड पर है। और फिर आप कोई भी मोबाइल नंबर डाल करके, ‘Link Aadhaar' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। 
    OTP दर्ज करके, 'Validate' कर दीजिए। 

    इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP यहां पर दर्ज करके, 'Validate' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। 
    यह आपका एक्नॉलेजमेंट है। 

    आपका यहां पर काम खत्म हो जाएगा, और आपके यहां पर एक्नॉलेजमेंट मिल जाएगा। कुछ दो-तीन दिन लग सकते हैं, आपके पैन को आधार कार्ड से लिंक होने में। 

    पैन-आधार लिंक स्टेटस कैसे चेक किया जाता है ?  

    चरण 1 : अपना पैन-आधार लिंक स्टेटस चेक करने के लिए, आपको E-Filing पोर्टल के इस वेब पेज पर आ जाना है। जाने के लिए‌ यहां क्लिक करें। 
    PAN और Aadhaar Number दाल के, 'View Link Aadhaar Status' पर क्लिक करेंगे तो, आप अपना आधार स्टेटस देख सकते हैं।

    इसके बाद आपको ‘link Aadhaar Status’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है। आपके आधार-पैन लिंक का स्टेटस आपको दिखा दिया जाएगा। 

    Frequently Asked Questions (FAQ’s) 


    पैन-आधार कार्ड लिंक कराने के लिए, कितने का चलान देना पड़ता है ?

    पैन-आधार कार्ड लिंक कराने के लिए, आपको हजार रुपए का चलन कटवाना पड़ता है, इनकम टैक्स E-filing के पोर्टल के माध्यम से। इसके बाद ही, आपका पैन-आधार कार्ड लिंक होता है।

    क्या होगा अगर मैं अपना पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाऊंगी ?

    कुछ समय के बाद, आपका पैन कार्ड Inactive हो जाएगा और उसे कहीं पर भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यहां तक की कोई नया बैंक अकाउंट भी नहीं खोल पाएंगे।

    पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक करने के लिए, क्या-क्या होना जरूरी है?

    पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक करने के लिए, आपके पास पैन कार्ड आधार कार्ड होना चाहिए । इसके साथ-साथ आपके पास आधार कार्ड रजिस्टर-मोबाइल नंबर भी होना जरूरी है।



    Jay Shrivastava

    Hi there! I'm Jay Shrivastava, the person behind Myriad Insights. I love sharing useful information and insights, which is why I created this blog. Here, you’ll find helpful news and tips on a variety of topics like Finance, Tech Gadgets. My aim is to provide top-notch content specifically for readers in the UK.

    Previous Post Next Post

    نموذج الاتصال

    CLOSE ADS
    CLOSE ADS