आधार कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसे संभाल कर रखना बहुत जरूरी है। परंतु हमारा लेमिनेशन वाला आधार कार्ड हमेशा खो जाता या तो खराब हो जाएगा। UIDAI ने खुद एक नया आधार कार्ड लांच किया है- जिसको PVC आधार कार्ड के नाम से जाने जाते हैं। यह पैन कार्ड जैसा ही रहता है, और यह कभी खराब नहीं हो पाएगा; क्योंकि यह प्लास्टिक के बने हुए कार्ड में प्रिंट किया जाता है। आज के इस लेख में, मे बताने वाले हैं कि- आप कैसे घर बैठे PVC आधार कार्ड मंगवा सकते हैं? इसके लिए बस आपको ₹50 का ऑनलाइन पेमेंट करना पड़ेगा।
PVC आधार कार्ड क्या है? कैसा दिखता है?
PVC आधार कार्ड जिसका पूरा नाम- Poly Vinyl Chloride आधार कार्ड है। Poly Vinyl Chloride एक प्लास्टिक की तरह होता है, जो कि कभी खराब नहीं होगा। इसीलिए UIDAI अब PVC पर आधार कार्ड प्रिंट करवा रही है। बस आपको ₹50 पेमेंट करके इस आर्डर करवाना पड़ेगा; जो कि हम इस लेख में बताएंगे। पैन कार्ड भी इसी में प्रिंट होता है, और अब UIDAI आधार कार्ड को इसी में प्रिंट करवा रही है।
ऊपर इसे से देख सकते हैं कि, यह कैसे दिखने में है! PVC आधार कार्ड को आप अपने वॉलेट में भी डाल करके कहीं ले जा सकते हैं; जो कि आप लेमिनेशन वाले आधार कार्ड में नहीं कर सकते थे। इस पर वही सब चीज दी जाती है जो कि, आपकी आधार कार्ड में होती है- जैसे आपका नाम, जन्म तारीख, और पीछे में एड्रेस हो गया। यहां पर आपको आपका फोटो भी मिल जाएगा, और सबसे नीचे में आपका आधार नंबर होगा। इसके अलावा यहां पर बहुत सारे अलग चीजें आपको दीय जाते है। सबसे बेहतरीन फायदा इसका यही है कि, इसमें बहुत सारे सिक्योरिटी फीचर्स दिए जाते हैं, जो कि आप ऊपर फोटो में देख सकते हैं।
PVC आधार कार्ड मंगवाने के लिए किस दस्तावेज की जरूरत है ?
घर पर PVC आधार कार्ड बनवाने के लिए, आपके अपना आधार नंबर पता होना चाहिए, इसके साथ-साथ आपके पास आपका आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर भी होना जरूरी है।
- आधार नंबर
- आधार रजिस्टर मोबाइल नंबर
एक और बात का ध्यान दें, जो एड्रेस आपका आधार कार्ड में है, वही एड्रेस पर आपका PVC आधार कार्ड भेजा जाता है। अगर आप अभी उसे एड्रेस पर नहीं रहते हैं तो, इसके लिए आपको सबसे पहले अपने आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करवाना पड़ेगा। यह बहुत आसान है, और 10 दिन के करीब यह काम हो जाएगा। इस पर हम एक दूसरा लेख बना चुके हैं जो, कि आप यहां पर देख सकते हैं।
PVC आधार कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें?
चरण 1 : लोगिन कीजिए UIDAI की ऑफिशल वेबसाइट पर। UIDAI के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए, यहां क्लिक करें।
UIDAI के ऑफिसियल वेबसाइट पर लोगिन करने के लिए, आपको सबसे पहले उनकी वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। यहां पर आपको’Log In’ वाले बटन पर क्लिक करना है।
![]() |
| यहां पर आपको अपना आधार नंबर और Captcha डालना है, इसके बाद आपको 'Login With OTP' वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। |
जैसी आप ‘Log In’ वाले बटन पर क्लिक कर देंगे, आप एक नई पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको आधार नंबर और Captcha दोनों सही-सही से भर देना है। इसके बाद ‘Login With OTP’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
![]() |
| OTP को यहां पर दर्ज करना है। और फिर 'Login' बटन पर क्लिक कर देना है। |
आपका आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, वह OTP को यहां पर दर्ज करे।इसके बाद ‘Login with OTP’ वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
चरण 2 : Order PVC Aadhaar कार्ड पर क्लिक कीजिए।
जैसी आप लोगिन हो जाएंगे, इसके बाद आपको नीचे का ऑप्शन दिखेगा, ‘Order PVC Aadhar Card’ पर बस आपको क्लिक कर देना है।
![]() |
| 'Make Payment’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। |
इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, एक नया पेज पर आप आजाएंगे, यहां पर आपको एक टर्मस एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करना है; और फिर 'Make Payment’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
चरण 3 : ₹50 का ऑनलाइन पेमेंट कीजिए।
‘Make Payment’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करके, आप पेमेंट गेट पर पहुंच जाएंगे, यहां पर आपको कोई भी एक पेमेंट ऑप्शन चुन करके, ऑनलाइन ₹50 का पेमेंट कर देना है।
चरण 4 : आर्डर Receipt / एक्नॉलेजमेंट को डाउनलोड करें।
₹50 का पेमेंट करने के बाद, आपको एक एक्नॉलेजमेंट या फिर आप इस आर्डर Receipt कह सकते हैं; यह आपको दिया जाता है। इसे आप डाउनलोड करके रख ले। एक पीडीएफ फाइल आपको डाउनलोड हो जाएगी, जोकि एक्नॉलेजमेंट या फिर आर्डर रिसीव कर सकते हैं।
PVC आधार कार्ड ऑर्डर का स्टेटस कैसे चेक करें ?
चरण 1 : PVC आधार कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए, आपको इस पेज पर आ जाना है; इसके लिए आप यहां क्लिक करें।
चरण 2 : इसके बाद आपको यहां पर SRN नंबर और Captcha डालना है।
SRN नंबर आपको अपने एक्नॉलेजमेंट स्लिप में दिया जाता है। अगर आपने एक्नॉलेजमेंट नहीं डाउनलोड किया है, तो जब आप आर्डर किए थे, एक मैसेज भी आया होगा। उसे मैसेज में भी आपका SRN नंबर रहता है। SRN नंबर कैसे डालते ही, आप यहां पर अपना PVC आधार कार्ड ऑर्डर का स्टेटस देख सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQS)
क्या हम ऑनलाइन PVC आधार कार्ड मंगवा सकते हैं, अपने घर पर?
जी हां, घर बैठे PVC आधार अपने घर पर मंगवा सकते हैं। इसके लिए बस आपको ₹50 का पेमेंट करना पड़ेगा। आपको बस UIDAI के ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगिन करना है।
PVC आधार कार्ड मंगवा के लिए, कितने का पेमेंट करना पड़ता है ?
PVC आधार कार्ड मंगवाने के लिए, आपको बस ₹50 का ऑनलाइन पेमेंट करना पड़ेगा। ऑनलाइन पेमेंट करने के बहुत सारे ऑप्शन दिए जाते हैं।
PVC आधार कार्ड घर पर कितने दिनों में आ जाता है ?
1 महीने तक का समय लग सकता है, PVC आधार कार्ड को घर पर आने पर। लेकिन कभी-कभी यह 10 दिन में भी आ जाएगा।
Tags
Aadhaar Card
Aadhar PVC Card
How to online order PVC Aadhaar Card
PVC Aadhaar Card Apply online
PVC Aadhar Card order
Technology
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)