ऑनलाइन ई- आधार कार्ड को कैसे डाउनलोड करते हैं 2024 में?

ऑनलाइन ई- आधार कार्ड को कैसे डाउनलोड करते हैं 2024 में? 


भारत में आधार कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। यह हर कार्य में इस्तेमाल किया जाता है, चाहे वह इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन लगाने में जरूरत पड़े, और चाहे वह पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, इन सबको बनाने में इस्तेमाल किया जाए। परंतु कई बार हम आधार कार्ड को खो देते हैं ! आज के इस लेख में, मे बताने वाले हैं कि, कैसे आप ऑनलाइन ई-आधार कार्ड को कैसे डाउनलोड करें?
       
       

    ई-आधार कार्ड क्या होता है ? 


    ई-आधार कार्ड जिसको जिसका पूरा नाम- इलेक्ट्रॉनिक आधार कार्ड है। यह आधार कार्ड का हीं एक डिजिटल कॉपी होता है, जिसको आप डिजिटल-ही कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकते है। और हां, अगर आप इसमें डिजिटल सिग्नेचर करवा लेते हैं तो, आप इसे प्रिंट करके फिजिकल कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आधार कार्ड और ई-आधार कार्ड दोनों एक ही है। ई-आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं; और अगर आप उसे प्रिंट कर देंगे, तो वह आपका फिजिकल आधार कार्ड कहलाएगा। अगर आप बिना डिजिटल सिग्नेचर करवा ही, उसे प्रिंट करवा देते हैं; और फिजिकल कहीं पर भी इस्तेमाल करते हैं। तो वह वैलिड नहीं कहलाएगा। इस लेख मैं यह भी बताने वाले हैं कि, कैसे आप उसमें डिजिटल सिग्नेचर करेंगे। 

    ऑनलाइन ई-आधार कार्ड को कैसे डाउनलोड करें? 


    चरण 1 : UIDAI की ऑफिशल वेबसाइट के इस वेब पेज पर आपको पहुंच जाना है; जाने के लिए यहां क्लिक करें। 

    आधार नंबर और Captcha डाल करके, 'Send OTP' पर क्लिक करना है। 


    यहां पर आप आधार नंबर और Captcha डाल करके। ‘Send OTP’ वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए। 
    OTP डाल करके, 'Verify' वाले बटन पर क्लिक करना है। आपका ई आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। 

    आपके आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, वह यहां पर दर्ज कर दीजिए। इसके बाद आपको अपना ई-आधार कार्ड का PDF मिल जाएगा। 

    चरण 2 : ई-आधार कार्ड में डिजिटल सिग्नेचर करवाइए। 
    'Signature Not Verified' पर क्लिक करना है। 


    इसके लिए आपको ई-आधार के PDF को ‘एडोब रीडर’ एप्लीकेशन में खोल लेना है।इसके बाद आपको यहां पर, सिगनेचर नॉट वेरीफाई वाला बटन दिखेगा। इसी पर आपको क्लिक करना है।

    'Signature Properties' पर क्लिक करना है। 

    'Validate Signature' पर क्लिक करना है। 


    और यहां पर ‘Signature Properties’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। एक नया विंडो खुलेगा, यहां पर आपको ‘Validate Signature’ पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपका काम खत्म हो जाएगा। 


    ई-आधार कार्ड PDF का पासवर्ड क्या है? 


    आधार कार्ड के पीएफ का पासवर्ड - आपका नाम का पहला चार अक्षर, और आपका डेट ऑफ ईयर(Date of Year) । यही आपका ई-आधार कार्ड PDF का पासवर्ड होता है। ध्यान रखें आपको कैपिटल लेटर में ही सभी लिखना है।  उदाहरण - अगर आपका नाम Anil Kumar है, और आप 2002 में जन्मे थे। तो आपकी ई-आधार PDF का पासवर्ड ‘ANIL2002’ है। 


    Frequently Asked Questions (FAQs) 


    क्या ई-आधार कार्ड और फिजिकल आधार कार्ड दोनों एक ही है ?

    जी हां, Uidai से खुद कहता है कि- “ई-आधार कार्ड, फिजिकल आधार कार्ड दोनों एक ही है।” आप ई-आधार कार्ड को लेमिनेट और प्रिंट करवा करके, फिजिकल आधार कार्ड की तरह कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना है कि, आप उसमें डिजिटल सिग्नेचर करवा ले।

    ई- आधार कार्ड में डिजिटल सिग्नेचर कैसे करवाए?

    इसके लिए आपको अपनी ई-आधार कार्ड के PDF को ‘एडोब रीडर’ एप्लीकेशन में खोलना पड़ेगा। और वहां पर जाकर के, वैलिडेट सिगनेचर पर क्लिक कर देना है। आपको यहीं पर काम खत्म हो गया, डिजिटल सिग्नेचर भी हो गया।

    ऑनलाइन ई-आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए किस-किस चीजों की जरूरत है?

    इसके लिए बस आपको अपना आधार नंबर पता होना चाहिए, और आपके पास आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर भी होना जरूरी है। इस पर ‘OTP’ आएगा जिसको दर्ज करने के बाद ही, आप अपने ई-आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

    Jay Shrivastava

    Hi there! I'm Jay Shrivastava, the person behind Myriad Insights. I love sharing useful information and insights, which is why I created this blog. Here, you’ll find helpful news and tips on a variety of topics like Finance, Tech Gadgets. My aim is to provide top-notch content specifically for readers in the UK.

    Previous Post Next Post

    نموذج الاتصال

    CLOSE ADS
    CLOSE ADS