कई लोगों का पैन कार्ड UTI के द्वारा बना रहता हैं। UTI एक कंपनी है जो की- इनकम टैक्स के माध्यम से, भारत के नागरिक को पैन कार्ड देती है। अगर आपने अपना पैन कार्ड UTIITSL की वेबसाइट बनवायाहै, और अगर वह खो गया है, या फिर वह खराब हो गया है तो ; आप उसी वेबसाइट की माध्यम से, अपने UTI PAN Card Reprint इसका मतलब अपने घर पर फिर से मंगवा सकते हैं। आज किस लेख मैं, यही बताने वाले हैं कि- UTI PAN Card Reprint कैसे करवाते हैं 2024 में ?
अगर आपको हाल ही में बहुत जरूरत है पैन कार्ड की तो, आप इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन पैन कार्ड (E-PAN) कैसे डाउनलोड करें? इस पर हमने एक दूसरा लेख लिखा हुआ है। आप उसे देख करके, अपना पैन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
UTI पैन कार्ड क्या है ?
UTIITSL एक कंपनी है जो, इनकम टैक्स के माध्यम से, लोगों को पैन कार्ड बना करके देती है।कई लोग इस कंपनी के माध्यम से, अपना पैन कार्ड बनवेट और इस्तेमाल करते हैं। अगर आपने अपना पैन कार्ड UTI की वेबसाइट के माध्यम से बनाया है तो, आपके पैन कार्ड का डाटा UTI की वेबसाइट में ही मिलेगा।
इसका मतलब अगर आपको PAN Card Reprint करना है, या फिर कुछ बदलवाना है तो, इसके लिए आप ऊटी की वेबसाइट से ही वही कार्य कर सकते हैं। वहीं अगर आप NSDL से बनवाए हैं तो, NSDL वेबसाइट से आप अपना PAN Card Reprint करवा सकते हैं। NSDL पैन कार्ड को Reprint कैसे करवाए 2024 में? इस पर हमने एक दूसरा सा देख लिखा हुआ है।
UTI PAN Card Reprint करने के लिए किस दस्तावेज की जरूरत है?
UTI PAN Card Reprint करवाने के लिए, कुछ दस्तावेज की जरूरत होगी। जिसको हमने नीचे लिखा है-
- आधार कार्ड नंबर
- पैन कार्ड नंबर
- पैन कार्ड रजिस्टर मोबाइल नंबर / Email ID
ध्यान रखिए की जो पता आप अपना पैन कार्ड बनवेट समय दिए थे, उसी पते पर आपका UTI PAN Card Reprint हो करके घर पर आएगा।
UTI PAN Card Reprint कैसे करते हैं ?
चरण 1 : सबसे पहले आपको UTI के इस वेब पेज पर आ जाना है। जाने के लिए यहां क्लिक करें !
इस वेब पेज पर आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर, जन्म तारीख और Captcha डाल करके, ‘Submit' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। अगर आपके पास GST नंबर है तो, आप उसे यहां पर डाल सकते हैं। परंतु यह ऑप्शनल है।
चरण 2 : अपनी डिटेल्स को वेरीफाई कीजिए, OTP के माध्यम से।
सबमिट वाले बटन पर क्लिक करते ही, आपको अपनी कुछ डिटेल्स दिखाई देगी जैसे- आपका रजिस्टर-मोबाइल नंबर / Email ID , इसके साथ-साथ आपका पता। यहां पर आपको Captcha डाल करके, और जो भी आपके पास उपलब्ध है- Email ID या मोबाइल नंबर उसको चुन करके, कंसेंट पर टिक करके, ‘Get OTP’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
आपके मोबाइल नंबर या फिर Email ID पर एक OTP आएगा। उस OTP को यहां दर्ज करके, सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना।
चरण 3 : ₹50 का पेमेंट कीजिए UTI PAN Card Reprint करने के लिए।
सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद, आप एक नए वेब पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको अपने मोबाइल नंबर / Email ID डालना है। इसकी बात ‘Continue To Payment’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
यहां पर आप पेमेंट गेटवे में पहुंच जाएंगे, यहां पर आपको कोई भी पेमेंट ऑप्शन चुन करके ₹50 का ऑनलाइन पेमेंट कर देना है।
चरण 4 : आर्डर रिसीव डाउनलोड कर लीजिए।
सफलतापूर्वक पेमेंट होने के बाद, आपका यहां पर काम खत्म होता है। यहां पर आपको एक एक्नॉलेजमेंट दे दिया जाएगा, इसे संभाल करके रखना है।
UTI PAN Card Reprint Status कैसे चेक करते हैं ?
चरण 1 : UTI PAN Card Reprint Status चेक करने के लिए, आपको UTI के इस वेब पेज पर जाना पड़ेगा। जाने के लिए, यहां पर क्लिक करें !
चरण 2: यहां पर आपको अपना पैन नंबर, DOB डालना है, और Captcha डाल करके 'Submit' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। सबमिट बटन पर क्लिक करके आप अपना स्टेटस देख सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ's)
क्या हम ऑनलाइन अपने UTI PAN Card Reprint करवा सकते हैं ?
जी हां, UTI की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से, आप अपना UTI PAN Card Reprint करवा सकते हैं। यहां पर आपको ध्यान देना है कि- जो नंबर या फिर, जो E-mail ID आपने अपना पैन कार्ड बनाते समय दिया था। उनमें से कोई एक आपके पास होना जरूरी है, तभी जाकर के आप Reprint करवा पाएंगे।
UTI PAN Card Reprint करने के लिए कितने का पेमेंट करना है ?
UTI PAN Card Reprint करवाने के लिए, आपको ₹50 का एक ऑनलाइन पेमेंट करना पड़ेगा।
UTI PAN Card Reprint होकर कितने दिनों में घर पर आ जाता है ?
UTI PAN Card Reprint होकर के, 10 से 15 दिन का समय लेता है, आपके घर पर आने के लिए।
Tags
PAN Card
UTI PAN Card Reprint
uti pan card reprint application status
uti pan card reprint apply
uti pan card reprint download
uti pan card reprint nsdl
uti pan card reprint request
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)