.jpg) |
| ऑनलाइन आधार कार्ड कैसे अपडेट करते हैं 2024 में ? |
आधार कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसका इस्तेमाल सभी दस्तावेज को बनाने में किया जाता है। पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID कार्ड, राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल, इत्यादि। जो भी पर्सनल इनफॉरमेशन आपका आधार कार्ड में मौजूद है, जैसे कि-आपका जन्मतिथि, नाम एवं पता। अगर यह आपका अप-टू-डेट है, और इसमें कोई भी गलती नहीं है तो; आपको कुछ दस्तावेज अपलोड करने पड़ेंगे UIDAI के वेबसाइट पर। यह वेरीफाई करने के लिए की, आधार कार्ड आप ही का है, और यह पर्सनल इनफॉरमेशन सही है। इस लेख मैं यही बताएंगे कि, कैसे आप 2024 में अपने Aadhaar Card को Update कर सकते हैं ?
Aadhaar Card Update क्या है, और क्यों जरूरी है ?
आपको अपने Aadhar Card Update करना पड़ेगा। यहां पर अपडेट का मतलब यह नहीं है कि- आप अपने आधार कार्ड में अपना पता, जन्म तारीख या फिर अपना नाम बदल दें। यहां पर जो भी आपका लेटेस्ट आधार कार्ड में पर्सनल इनफॉरमेशन है जैसे कि- आपका नाम, जन्म तारीख, और पता इन सब को UIDAI वेरीफाई करेगा। इसके लिए कुछ दस्तावेज अपलोड करने पड़ेंगे की, “यह एड्रेस, नाम और जन्म तारीख ही का है कि नहीं?” इस कार्य को आप फ्री-ऑफ-कॉस्ट करा सकते हैं 14 सितंबर 2024 से पहले। उसके बाद आपको ₹50 लगेंगे इस कार्य को करने के लिए।
अगर आप Aadhar Card Update नहीं करवाते हैं तो, आपका आधार कार्ड Inactive हो जाएगा और इस्तेमाल नहीं हो पाएगा।
Aadhar Card Update करवाने के लिए किस दस्तावेज की जरूरत है?
Aadhar Card Update करवाने के लिए, आपको यहां पर दो। दस्तावेज को अपलोड करना है। एक Proof of Identity (POI) के लिए, और एक Proof of Address (POA) के लिए।
- Proof of Identity (POI)- पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, वोटर ID कार्ड, पेंशनर कार्ड, Physical Handicapped कार्ड, पासपोर्ट और इत्यादि।
- Proof of Address (POA)-बिजली का बिल, गैस का बिल, राशन कार्ड, वोटर ID कार्ड, पानी का बिल, पासपोर्ट, बैंक का पासबुक/ बैंक का स्टेटमेंट ( 3 महीने से पुराना नहीं होना चाहिए)।
ध्यान रखिएगा जो भी आपके आधार कार्ड में लेटेस्ट इनफॉरमेशन मौजूद है, जैसे कि- आपका नाम, जन्मतिथि, एड्रेस उसी के हिसाब से आपको Proof of Identity (POI) और Proof of Address (POA) देना है।
अगर आपके आधार कार्ड में कुछ गलत है जैसे कि- नाम, जन्म तारीख, पता इत्यादि। इसको सबसे पहले आपको चेंज करवा लेना है, तब Aadhaar Card Update करवाना है। अगर आपको अपना जन्म तारीख, नाम, एवं लिंग चेंज करवाना है तो, इसके लिए आपको आधार इनरोलमेंट सेंटर में जाना पड़ेगा।
Aadhaar Card Update कैसे करवाते हैं ?
चरण 1 : सबसे पहले आपके लॉगिन करना है, UIDAI की ऑफिशल वेबसाइट पर। इस वेब पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। .jpg) |
| सबसे पहले आपको इस वेब पेज पर आ जाना है। 'Login' वाले बटन पर क्लिक कीजिए। |
इसके बाद आपको यहां पर ‘Log In’ का एक बटन दिख रहा है, इस पर आपको क्लिक करना है। .jpg) |
| आधार नंबर और Captcha डाल करके, 'Login with OTP' वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए। |
यहां पर आपको अपना आधार नंबर और Captcha डालना है। इसके बाद ‘Login With OTP’ वाले बटन पर क्लिक कर दीजिएगा।
.jpg) |
| OTP दर्ज करके, 'Login' वाले बटन पर क्लिक कीजिए। |
आपके रजिस्टर-मोबाइल नंबर पर OTP आया होगा, वह OTP आपके यहां पर दर्ज करना है। फिर ‘Login’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
चरण 2 : Aadhaar Card Update चुनिए।
.jpg) |
| Document Update चुनिए। |
लोगिन करने के बाद, आपको यहां पर नीचे ‘Document Update' वाला ऑप्शन दिखेगा; यहां पर आपको क्लिक करना है।
.jpg) |
| 'Click to Submit’ वाले बटन पर क्लिक कीजिए। |
क्लिक करने के बाद, आपको यहां पर ‘Click to Submit’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
.jpg) |
| कंसेंट टिक करके, 'Next' बटन पर क्लिक कर दीजिए। |
जो भी UIDAI के पास आपका आधार कार्ड का इनफार्मेशन होगा, जैसे कि- आपका नाम, जन्मतिथि और आपका पता, यह सब आपको दिखेगा। यहां पर आपको कंसेंट देने के बाद, ‘Next' वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
चरण 3 : दस्तावेज अपलोड करें।
.jpg) |
| दस्तावेज आपका 2MB का होना चाहिए, और JPEG, PDF या PDF वाले फॉर्मेट में ही। |
Next बटन में क्लिक करने के बाद, आपको यहां पर दस्तावेज अपलोड करने हैं। जो भी दस्तावेज अपलोड करेंगे वह 2MB से छोटा साइज होना चाहिए। और JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में ही होना चाहिए।
.jpg) |
| 'Select Valid Supporting Documents Type’ पर क्लिक कीजिए, चुन करके दस्तावेज अपलोड कर दीजिए। |
यहां पर आपको सबसे पहले Proof of Identity (POI) का दस्तावेज अपलोड करना है।
इसके लिए आप सबसे पहले ‘Select Valid Supporting Documents Type’ पर क्लिक कीजिए, और जो भी दस्तावेज आप दे रहे हैं, वह चुन लीजिए । इसके बाद आपको अपलोड वाले बटन पर क्लिक करके, दस्तावेज अपलोड करने हैं।
.jpg) |
| यहां पर भी आपको वैसे ही करना है। |
जैसे आपने Proof of Identity (POI) अपलोड किया है वैसे ही, आपको Proof of Address (POA) अपलोड करना है। इसके लिए सबसे पहले ‘Select Valid Supporting Documents Type’ में जो भी दस्तावेज आप अपलोड कर रहे हैं, उसे चुन लीजिए। फिर अपलोड वाले बटन पर क्लिक करके, दस्तावेज अपलोड कर दीजिए।
.jpg) |
कंसेंट टिक करके, नेक्स्ट वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
|
दस्तावेज को अपलोड करने के बाद, आपको यहां पर ‘Next’ वाले बटन पर क्लिक करना है।
चरण 4 : Aadhaar Card Update करवाने के लिए पेमेंट कीजिए।
.jpg) |
| 14 सितंबर 2024 से यह आप मुफ्त में कर सकते हैं, यहां पर आपको बस 'Next' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। |
हालांकि, Aadhaar Card Update करवाने के लिए, आपको ₹50 का पेमेंट करना पड़ेगा। परंतु अभी से लेकर 14 सितंबर 2024 तक यह फ्री-ऑफ-कॉस्ट आप करवा सकते हैं। इसका मतलब कि, अभी आपको कोई पेमेंट नहीं करना पड़ेगा।
.jpg) |
| आपके यहां पर एक्नॉलेजमेंट मिल जाएगा, 'Download Acknowledgement' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। |
.jpg) |
| इसे आपको संभाल करके रखना है। |
‘Next’ वाले बटन पर क्लिक करने के बाद, आपको आपका एक्नॉलेजमेंट मिल जाएगा। इसका मतलब यहां पर आपका काम खत्म हो गया, और आपका Aadhaar Card Update हो गया। अगर आप इसे 14 सितंबर 2024 के बाद करते हैं तो, आपको ₹50 का ऑनलाइन पेमेंट करना पड़ेगा, तभी यह होगा।
Frequently Asked Questions (FAQS)
क्या Aadhaar Card Update करना जरूरी है ?
आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना पड़ेगा अगर यह नहीं हुआ तो, कुछ समय के बाद आपका आधार कार्ड इनवेलिड माना जाएगा। फिर आप इसे कहीं पर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
Aadhaar Card Update करवाने के लिए, कौन-से दस्तावेज देने पढ़ते हैं ?
Aadhaar Card Update करवाने के लिए, आपको दो दस्तावेज देने पड़ेंगे- Proof of Identity (POI) और Proof of Address (POA) के रूप मे। Proof of Identity (POI) में आप- पैन कार्ड, राशन कार्ड,वोटर ID कार्ड, पासपोर्ट, इत्यादि दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। Proof of Address (POA) में आप अपना इलेक्ट्रिक बिल, गैस का बिल, वोटर ID कार्ड, बैंक का पासबुक/ बैंक का स्टेटमेंट ( 3 महीने से पुराना नहीं होना चाहिए) इत्याद! अपलोड कर सकते हैं।
क्या हम ऑनलाइन Aadhaar Card Update करवा सकते हैं ?
जी हां, आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन UIDAI की वेबसाइट के माध्यम से, अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपके पास आपका आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर होना जरूरी है।