 |
| NSDL PAN कार्ड में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल ID कैसे बदलें ? |
अगर आप अपना NSDL PAN कार्ड रिप्रिंट करवाते हैं तो, NSDL पैन कार्ड को Reprint कैसे करवाए 2024 में? इस पर हमने क्लिक लिखा है। जिसकी माध्यम से, आप अपने NSDL PAN कार्ड को रिप्रिंट करवा सकते हैं; परंतु जो पता अपने अपने PAN कार्ड बनवाती समय दिया था,उसी पते पर आपका पैन कार्ड भेजा जाता है। इसके साथ-साथ आपके रजिस्टर-मोबाइल नंबर या ईमेल ID से वेरीफाई होने के बाद, रिप्रिंट करवा सकते हैं, और अगर आप जो पता पैन कार्ड में दिए थे उस पर अब नहीं रहते हैं। ईमेल ID मोबाइल नंबर भी अब आपके पास उपलब्ध नहीं है।
आप बहुत बड़ी दुविधा में फंस चूके है, जिसमें आप अपनी खोए हुए NSDL पैन कार्ड को रिप्रिंट नहीं करवा पाएंगे। इसे रिप्रिंट करवाने के लिए, आपको सबसे पहले पैन कार्ड मे पता, मोबाइल नंबर और ईमेल ID को बदलवाना पड़ेगा तभी आप पैन कार्ड को रिपीट करा सकते हैं। आज के इस लेख में, यही बताने वाले हैं कि- कैसे आप ऑनलाइन NSDL PAN कार्ड में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल ID कैसे बदलवा सकते हैं ?
NSDL PAN कार्ड में पता, मोबाइल नंबर ईमेल ID कैसे बदलवाते हैं ?
ऑनलाइन NSDL ऑफिशल पोर्टल के माध्यम से, आप अपने PAN पैन कार्ड में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल ID बदलवा सकते हैं। सफलतापूर्वक NSDL वेबसाइट के माध्यम से एप्लिकेशन सबमिट करने के बाद, सिर्फ 4 दिन के अंदर ही पैन कार्ड में पता, मोबाइल नंबर, ईमेल ID बदल जाता है। इसके बाद आप अपने पैन कार्ड को रिप्रिंट करवा सकते है, NSDL पैन कार्ड को Reprint कैसे करवाए 2024 में? इस पर हमने लिखा हुआ है।
NSDL PAN कार्ड अपडेट करने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत है?
- आधार कार्ड
- आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर
- एक मोबाइल नंबर और ईमेल ID
अगर आपको अपने NSDL PAN कार्ड में अपना मोबाइल नंबर, ईमेल ID, पता बदलवाना है तो, इसके लिए आपको बस अपनी आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी। आपके यहां पर इस बात का याद रहना है कि- आपके आधार कार्ड पर जो पता उपलब्ध है वही पता आप अपने NSDL पैन कार्ड में लगवा सकते हैं, और ईमेल ID, मोबाइल नंबर आप कोई भी दे सकते हैं। इसके साथ साथ आपके पास आपका आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर होना भी जरूरी है।
NSDL PAN कार्ड में पता, मोबाइल नंबर ईमेल ID कैसे बदले ?
चरण 1 : इसके लिए आपको NSDL के ऑफिशल पोर्टल के इस वेब पेज पर आ जाना है, जाने के लिए यहां क्लिक करें।  |
| PAN, आधार और जन्म तारीख दर्ज कीजिए। |
 |
| Consent दे के, 'Submit' कर दीजिए। |
यहां पर आपको अपना पैन, आधार नंबर, और अपना जन्म तारीख दर्ज करना है। इसके बाद आपको कंसेंट वाले बटन पर क्लिक करके, ‘Submit’ कर देना है।
 |
| 'Continue with E-KYC' पर क्लिक कर दीजिए। |
एक नए वेब पेज पर आप पहुंच जाएंगे, यहां पर आपको ‘Continue with E-KYC’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
चरण 2 : आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल ID को वेरीफाई कीजिए OTP के माध्यम से।
 |
| OTP दर्ज करके ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दीजिए। |
इसके बाद आपके आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसको आपके यहां पर दर्ज करके ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर देना है।
 |
| 'Yes' बटन पर क्लिक कर देना है, फिर एक नया मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करके, 'Submit' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। |
जैसा कि आपको अपने पैन कार्ड में मोबाइल नंबर, ईमेल ID भी बदलवाना है, इसके लिए आप यहां पर ‘Yes’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करके एक नया मोबाइल नंबर और ईमेल ID को दर्ज करना है। फिर ‘Submit’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
 |
| OTP दर्ज कीजिए। |
दोनों पर एक-एक OTP आएगा, आपको मोबाइल वाले OTP को ‘Mobile OTP’ वाली जगह पर, वैसे-ही ईमेल वाले OTP को ‘Email OTP’ वाले जगह पर दर्ज करना है। फिर ‘Validate’ वाले बटन पर क्लिक करते हैं।
चरण 3 : आधार डिटेल्स को वेरिफाइ कीजिए।
 |
| 'Verify' पर क्लिक करना है। |
जैसा कि कहा कि- आप अपने आधार कार्ड का पता ही अपने PAN कार्ड में लगवा सकते हैं। ‘Validate’ वाले बटन पर क्लिक करने के बाद, आप नए पेज में पहुंच जाएंगे जहां पर आपका आधार कार्ड का पता लिखा हुआ मिलेगा, इसके बाद आपको नीचे अपना ‘Verify' पर क्लिक करना है।
 |
| ‘Generate and Save/Print' पर क्लिक करना है। |
 |
| यह आपका एक्नॉलेजमेंट स्लिप है। |
इसके बाद आपको ‘Generate and Print/Save’ वाले बटन पर क्लिक करना है। आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिल जाएगा, जो आपकी ईमेल ID, मोबाइल नंबर भी भेज दिया जाता है। इसे आपको संभाल के रखना है , इससे आप अपने इस एप्लीकेशन का स्टेटस पता कर सकते हैं।
NSDL PAN ऐप्लिकेशन स्टेटस कैसे पता करें?
चरण 1 : सबसे पहले आपको NSDL के ऑफिशल पोर्टल के इस वेब पेज पर आ जाना है, जाने के लिए यहां पर क्लिक करें।  |
| Acknowledgments नंबर, और Captcha डाल करके आपको 'Submit' कर देना है। आपका PAN एप्लीकेशन का स्टेटस आपको मिल जाएगा। |
चरण 2 : इसके बाद आपको यहां पर अपना एक्नॉलेजमेंट नंबर डालना है, और फिर Captcha डाल करके बटन पर ‘Submit’ क्लिक कर देना है। आपको अपनी पैन एप्लीकेशन का स्टेटस यहां पर मिल जाएगा।
Frequently Asked Questions (FAQ's)
NSDL पैन कार्ड में पता कैसे बदलवाते हैं ?
इसके लिए आपको NSDL के इस वेब पेज पर जाना पड़ेगा-https://tin.tin.nsdl.com/pantan/StatusTrack.html यहां से आप अपने पैन कार्ड, ईमेल ID में पता बदलवा सकते हैं; इसके साथ-साथ मोबाइल नंबर, ईमेल ID भी बदलवा सकते हैं। इस बात का आपको ध्यान देना है कि- बदलवाने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड और आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
क्या बिना आधार-रजिस्टर मोबाइल नंबर के NSDL PAN कार्ड में पता, मोबाइल नंबर, ईमेल ID बदलवा सकत हैं ?
जी आप अपने पैन कार्ड में पता,मोबाइल नंबर, ईमेल ID को बदलवा सकते हैं, लेकिन अगर आपको ऑनलाइन बदलवाना है तो आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर का होना जरूरी है।अगर आपके पास नहीं है तो, आपको अपने नजदीकी NSDL PAN सेंटर में जाकर के बायोमेट्रिक के माध्यम से अपना बदलवाना पड़ेगा।
NSDL PAN कार्ड एप्लीकेशन का एक्नॉलेजमेंट नंबर खो गया है, कैसे स्टेटस पता कर सकते हैं?
बिना एकनॉलेजमेंट नंबर के आप अपने NSDL PAN ऐप्लिकेशन का स्टेटस ऑनलाइन नहीं पता कर पाएंगे। परन्तु NSDL समय-समय पर आपको आपकी पैन एप्लीकेशन का स्टेटस आपके ईमेल ID पे भेजता रहता है।