अपना आधार नंबर ऑनलाइन कैसे पता करें ?

अपना आधार नंबर ऑनलाइन कैसे पता करें ? 


आधार कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है भारत में, और इसका हर कार्य में इस्तेमाल किया जाता है।  लेकिन अगर आपका आधार कार्ड खो चुका है तो, आप अपना आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन ई- आधार कार्ड को कैसे डाउनलोड करते हैं 2024 में? इस पर हमने पूरा लेख लिखा हुआ है। परन्तु अगर आपको अपना आधार कार्ड डाउनलोड करना है, या फिर Reprint करवाना है तो, इस से पहले आपको अपना आधार नंबर पता होना जरूरी है। अगर आपको अपना आधार नंबर नहीं पता है तो, उसे आप ना ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं ना उससे रिप्रिंट करा सकते हैं। आज के इस लेख में, हम यही बताने वाले हैं वाले हैं कि- कैसे आप ऑनलाइन आधार कार्ड नंबर पता कर सकते हैं ?
     

    आधार नंबर कैसे ढूंढें ? 

    अगर आपको अपना आधार नंबर ऑनलाइन पता करना है तो, ऑनलाइन सिर्फ 2 मिनट के अंतर्गत ही आप अपना आधार नंबर पता कर सकते हैं। इस लेख में, नहीं बताने वाले हैं कि- कैसे आप ऑनलाइन अपना आधार नंबर ढूंढेंगे? लेकिन इसे ढूंढने से पहले आपको कुछ चीजें की भी जरूरत पड़ेगी।

    ऑनलाइन आधार नंबर पता करने के लिए किस चीज़ की जरूरत पड़ती है? 

    अपना आधार नंबर ऑनलाइन पता करने के लिए आपको कही पर भी कोई भी दस्तावेज नहीं देना पड़ता है। परंतु अगर आपको इसे पता करना है तो, निम्नलिखित चीजें आपके पास होनी जरूरी है तभी आप पता कर सकते हैं-
    • आधार रजिस्टर्ड-मोबाइल नंबर / रेजिस्टर्ड ईमेल ID
    • आपका नाम ( जैसा-जैसा आपने अपने आधार कार्ड मे लिखा था ) 

    ऑनलाइन आधार नंबर कैसे पता करें ? 

    चरण 1 : सबसे पहले UIDAI की ऑफिशल वेबसाइट के इस वेब पेज पर आ जाना हैं, जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
    इस वेब पेज पर आ जाना है। 


    चरण 2 :  मांगे गए डिटेल्स को सही सही भरिए। 
    इन सब चीजों को सही-सही भर के, 'Send OTP' पर क्लिक करना है।

    यहाँ पर आपको अपना नाम डालना है, फिर नीचे मैं आपको अपना रजिस्टर्ड- मोबाइल नंबर या फिर ईमेल ID दर्ज करना है। इसके बाद आपको Captcha डाल करके, ‘Send OTP’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है। 

    चरण 3 :  OTP से वेरीफाई कीजिए । 
    OTP दर्ज करके 'Submit' कर देना है। 

    आपके रजिस्टर्ड-मोबाइल नंबर या फिर ईमेल ID जो भी आपने डाला था, उस पर एक OTP आया होगा; जीसको आपको यहाँ पे दर्ज करके, ‘Login’ पर क्लिक कर देना है। 
    आपके मोबाइल नंबर पर आपका आधार नंबर भेज दिया जाएगा।


    जैसी ही आप  ‘Login’ पर क्लिक करेंगे, आपके मोबाइल नंबर पर आपका आधार नंबर भेज दिया जाता है। 
     इसी तरीके से आप ऑनलाइन अपना आधार नंबर पता कर सकते हैं। 

    Frequently Asked Question (FAQ’S)


    ऑनलाइन आधार नंबर पता कैसे करते हैं?

    इसके लिए आपको UIDAI की ऑफिशल वेबसाइट की इस वेब पेज पर आना जाना पड़ेगा। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि- आपके पास आपका आधार रजिस्टर्ड-मोबाइल नंबर या ईमेल ID होना जरूरी है, तभी आप ऑनलाइन पता कर सकते हैं।

    ऑनलाइन आधार नंबर कैसे पता करें अगर रेजिस्टर्ड-मोबाइल नंबर भी नहीं है ?

    समस्या का हल निकालने के लिए, आपको खुद अपनी आधार एनरोलमेंट सेंटर में जाना होगा। वहाँ पर आप बायोमेट्री के माध्यम से अपना आधार नंबर पता कर सकते हैं।

    क्या सिर्फ नाम से हम अपना आधार नंबर पता कर सकते हैं?

    जी हाँ, लेकिन आपके पास आपका आधार रजिस्टर्ड- मोबाइल नंबर या ईमेल ID भी होना जरूरी है; तभी आप ऑनलाइन अपना आधार नंबर पता कर पाएंगे।



    Jay Shrivastava

    Hi there! I'm Jay Shrivastava, the person behind Myriad Insights. I love sharing useful information and insights, which is why I created this blog. Here, you’ll find helpful news and tips on a variety of topics like Finance, Tech Gadgets. My aim is to provide top-notch content specifically for readers in the UK.

    Previous Post Next Post

    نموذج الاتصال

    CLOSE ADS
    CLOSE ADS