पैन कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परंतु यह कई बार आपसे खो भी सकता है, टूट भी सकता है और खराबी हो सकता है।अगर आपके पास NSDL का PAN Card है तो, आप उसे फिर से Reprint मतलब फिर से आर्डर करवा सकते हैं, अपने घर पर। इसमें आपको ज्यादा समय नहीं लगता, सिर्फ कुछ ही हफ्तों में आपका नया पैन कार्ड बना करके, आपके घर पर पहुंच जाएगा। आज के इस लेख हम यही बताने वाले हैं कि, कैसे अब NSDL PAN Card को Reprint करवा सकते हैं ?
NSDL क्या है ? और कैसे पता करें पैन कार्ड इस कंपनी का है?
य एक पैन कार्ड बनाने वाली टेक्नोलॉजी कंपनी है। भारत में जितने भी व्यक्ति हैं, जो की पैन कार्ड अप्लाई करते हैं वह NSDL की ऑफिशल पोर्टल पर ही पैन कार्ड अप्लाई करते हैं। अगर आप अपने पैन कार्ड को उल्टा करते हैं तो, वहां पर भी NSDL का ऑफिस एड्रेस लिखा होता है। इससे अब यह पता कर सकते हैं कि, आपका पैन कार्ड NSDL कंपनी से बना हुआ है।
क्योंकि, भारत में दो ऐसी कंपनी है जो पैन कार्ड बनाती है- NSDL और UTIITSL। आप अपने पैन कार्ड को उल्टा करके देख सकते हैं, अगर वहां पर NSDL कंपनी का एड्रेस है तो, वह NSDL कंपनी का पैन कार्ड है। वहीं अगर वहां पर UTIITSLएड्रेस है तो, वह UTIITSL कंपनी का पैन कार्ड है। इस लेख हम बताने वाले हैं कि, कैसे आप NSDL पन कार्ड को Reprint करवा सकते हैं?
NSDL PAN Card Reprint करवाने के लिए किसकी जरूरत है ?
अपने NSDL PAN Card को Reprint करवाने के लिए, आपके पास आपके पैन कार्ड का रजिस्टर-मोबाइल नंबर / E-mail ID होना जरूरी है। इसके साथ-साथ आपके पास, अपना आधार कार्ड का नंबर होना चाहिए।
- रजिस्टर-मोबाइल नंबर / E-mail ID
- आधार कार्ड नंबर
इसके बाद आपको यहां पर ध्यान देना है कि, जब आप पैन कार्ड बना रहे थे ; तब जो एड्रेस आपने दिया था अपना पैन कार्ड बनवाने के लिए, वही एड्रेस पर आपका नया पैन कार्ड रिप्रिंट हो करके, एड्रेस में जाएगा पोस्ट के माध्यम से।
NSDL PAN Card Reprint कैसे करवा।
चरण 1 : सबसे पहले आपको NSDL वेबसाइट के इस ऑफिशियल पेज पर आ जाना है। जाने के लिए यहां क्लिक करें।
यहां पर आपको अपना पैन कार्ड का नंबर डालना है, आधार नंबर डालना है, और अपना जन्म तारीख डालना है।
अगर आपके पास GST नंबर है। तो आप यहां पर डाल सकते हैं, अगर नहीं है तो कोई बात नहीं। इसके बाद आपको कॉन्सर्ट पर टिक करने के बाद, ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर देना है।
चरण 2 : मोबाइल नंबर / Email ID से अपना पैन कार्ड को वेरीफाई कराइये।
जैसी आप सबमिट वाले बटन पर क्लिक करते हैं, यहां पर आपका कुछ पता लिखा हुआ दिखता है, जो पता आप अपने पैन कार्ड में बनाते समय डलवाया थे। इसके साथ-साथ यहां पर आपका रजिस्टर-मोबाइल नंबर, Email ID भी दिखेगा।
![]() |
| जो भी उपलब्ध है सेलेक्ट करके,' Generate OTP' वाले बटन पर क्लिक करना है। |
आपको जो भी उपलब्ध है- मोबाइल नंबर या Email ID उस पर टिक करके, ‘Send OTP’ वाले बटन पर क्लिक कर दीजिए।
आपके रजिस्टर-मोबाइल नंबर या Email ID पर एक OTP आएगा। इसको आपके यहां पर दर्ज करके, ‘Validate’ पर क्लिक करना है।
चरण 3 : NSDL PAN Card Reprint करवाने के लिए, ऑनलाइन ₹50 का पेमेंट कीजिए।
‘Validate’ बटन पर क्लिक करने के बाद, आपको यहां पर पेमेंट गेटवे चुनना है और ₹50 का ऑनलाइन पेमेंट करना है। NSDL PAN Card Reprint करवाने के लिए।
![]() |
| 'Proceed to Payment' वाले बटन में क्लिक कर दीजिए। Payment Gateway चुनने के बाद, आपको ‘Proceed to Payment’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। |
आप पेमेंट गेटवे पर पहुंच जाएंगे, यहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे ऑनलाइन ₹50 पेमेंट करने के लिए। इनमें से कोई भी ऑप्शन चुन करके, आपको ₹50 पे कर देना है। पेमेंट करने के बाद, आपको एक आपको एक पेमेंट रिसीव मिल जाएंगे। इसे आपको संभाल करके रखना है! और यहां पर आपका काम खत्म होता है।
NSDL PAN Card Reprint एप्लीकेशन का स्टेटस कैसे ट्रैक करें।
चरण 1 : NSDL PAN Card Reprint एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए, आपको इस वेब पेज पर पहुंचेजाना है। जाने के लिए यहां क्लिक करें।
चरण 2 : आपको यहां पर अपना एक्नॉलेजमेंट नंबर और Captcha डालना है।
![]() |
| यहां पर आपको एक्नॉलेजमेंट नंबर कैप्चा डालना है। इसके बाद सबमिट कर देना है। |
इस पेज पर पहुंचने केबाद, यहां पर आपको एक नॉलेजमेंट नंबर कैसे डालना है। एक्नॉलेजमेंट नंबर आपकी उस ‘Payment Receipt’ में लिखी रहती है। इन दोनों को डालने के बाद, ‘Submit' वाले बटन पर क्लिक करना है। और फिर आप अपने स्टेटस को देख सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQS)
NSDL PAN Card Reprint करवाने के लिए कितने पैसे लगते हैं?
NSDL PAN Card Reprint करवाने के लिए, आपको ₹50 का ऑनलाइन पेमेंट करना पड़ता है। पेमेंट गेटवे पे बहुत सारे ऑप्शन दिए जाते हैं ।
कितने दिनों में NSDL PAN Card Reprint होकर के, घर पर आ जाता है?
NSDL PAN Card Reprint होकर के करीब दो हफ्ते का समय लेता है, घर पर पहुंचने पर। यह इंडियन पोस्ट के माध्यम से, आपके घर पर आता है। कभी-कभी यह 10 दिन के अंतर्गत भी आपके घर पर आ सकता है।
NSDL PAN Card Reprint करवाने के लिए, किसी दस्तावेज की जरूरत है?
NSDL PAN Card Reprint करवाने के लिए, आपके पास आपका आधार कार्ड और आपका NSDL रजिस्टर-मोबाइल नंबर या Email ID होना जरूरी है।
Tags
nsdl pan card reprint
nsdl pan card reprint status
nsdl pan card reprint status check
PAN Card
Technology
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)