यूट्यूबपर और ब्लॉगर के पास गूगल ऐडसेंस का अकाउंट है। उन्हें दोनों टेक्स्ट इनफॉरमेशन भरने के बाद, तीसरा चरण उनका यही रहता है। बिना Identity Verification के आपकी कोई भी पेमेंट गूगल ऐडसेंस से नहीं आएगी, और आपका गूगल ऐडसेंस पीन भी नहीं आएगा। इसीलिए यह तीसरा चरण- Identity Verification बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें सिर्फ आपको एक सरकारी दस्तावेज अपलोड करना पड़ता है, जिसको कुछ ही समय में गूगल ऐडसेंस वेरीफाई कर देता है। आज के इस लेख में, गूगल ऐडसेंस में Identity Verification कैसे करें 2024 में ?
गूगल ऐडसेंस Identity Verification क्या है ?
गूगल ऐडसेंस Identity Verification उन लोगों के लिए है, जिनके पास गूगल ऐडसेंस का अकाउंट है। उनको अपनी पेमेंट प्राप्त करने के लिए, Identity Verification करना पड़ता है। जिससे गूगल ऐडसेंस को यह पता हो जाता है कि, आप एक रियल पर्सन और 18 साल से ऊपर है। इसमें बस आपको एक दस्तावेज अपलोड करना रहता है, और कुछ ही समय में गूगल एडसेंस वेरीफाई कर देता है। फिर यह पूरा कंप्लीट हो जाता है।
गूगल ऐडसेंस Identity Verification कब मिलता है ?
शुरू में गूगल ऐडसेंस में Identity Verification करने का कोई भी ऑप्शन नहीं मिलता। परंतु कुछ समय के बाद आपको यह ऑप्शन मिल जाएगा। अगर आपके ऐडसेंस अकाउंट में निम्नलिखित चीज़े कंप्लीट है तभी मिलता है-
- आपके गूगल ऐडसेंस अकाउंट में $10 होने चाहिए ।
- आपके गूगल ऐडसेंस अकाउंट में Singapore Tax Information कंप्लीट हो जाना चाहिए। गूगल ऐडसेंस में Singapore Tax Information फॉर्म कैसे भरें भारत से। इस पर एक दूसरा लेख है।
- आपके गूगल असिस्टेंट अकाउंट में US Tax Information भी कंप्लीट रहना चाहिए। US Tax Info गूगल ऐडसेंस में कैसे फिल करें in 2024 ? यह भी हमने बताया है।
Tax Information अगर आपका कंप्लीट है; इसके साथ-साथ अगर आपके गूगल ऐडसेंस अकाउंट में $10 है। फिर भी अगर आपको Identity Verification नहीं मिल रहा है तो, चिंतित मत होइए! कुछ समय के बाद आपको भी मिल जाएगा दो-तीन हफ्ते का समय लग सकता है।
गूगल ऐडसेंस Identity Verification में कौन-से दस्तावेज दे सकते हैं?
Identity Verification में आपको वह दस्तावेज अपलोड करना है जिसमें कि- आपका नाम और पता होना चाहिए। निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं Identity Verification को कंप्लीट करने के लिए -
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर ID कार्ड
- बैंक स्टेटमेंट (6 महीने से पुराना नहीं होना चाहिए)
- भारतीय पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- किराया रिसीव / बिजली का बिल / टेलीफोन का बिल
इस बात का आपको ध्यान रखना है कि- जो भी दस्तावेज आप अपलोड करेंगे वह Expire ना हो।
गूगल ऐडसेंस Identity Verification कैसे करें ?
चरण 1 : सबसे पहले अपने गूगल ऐडसेंस अकाउंट में लॉगिन करना है।
यहां पर आपको ‘Payment' वाले क्षेत्र में, ‘Verification Check’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद, आपको यहां पर Identity Verification ऊपर में ऑप्शन दिखेगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
फिर ‘Start Verification’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
चरण 2 : दिए गए फॉर्म को सही-सही भरिए।
![]() |
| सबसे पहले अपना Legan Name डालना है। उसके बाद दस्तावेज अपलोड करके, 'Next' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। |
यहां पर आपको अपना ‘Legal Name’ डालना है। वह नाम जैसा कि आपकी दस्तावेज में लिखा गया है। उसके बाद नीचे आप जो भी दस्तावेज अपलोड करना चाहते हैं; उसे चुन करके अपलोड वाले बटन पर क्लिक करके, अपलोड कर दीजिए। ध्यान दीजिए जो भी दस्तावेज अपलोड करेंगे 50 MB से कम होना चाहिए, JPEG, JPG और PDF फॉर्मेट में होना चाहिए। इसके बाद आपको ‘Next' बटन पर क्लिक कर देना है।
चरण 3 : Google AdSense PIN के लिए पता डालिए।
जहां पर भी आप अपना Google AdSense PIN मंगवाना चाहते हैं, वह पता आपके यहां पर डालना है। इसके बाद ‘Next' बटन पर क्लिक कर दीजिए।
1 मिनट के अंतर्गत आपका यह वेरीफाई हो जाएगा, और आपका Identity Verification सफलतापूर्वक कंप्लीट हो जाएगा।
Frequently Asked Questions ( FAQ’s)
गूगल ऐडसेंस Identity Verification के लिए कौन-सा दस्तावेज दे सकते हैं?
गूगल ऐडसेंस Identity Verification करने के लिए, आप कोई भी दस्तावेज दे सकते हैं; ध्यान रखिए उसमें आपका नाम और पता होना जरूरी है। आपको आधार कार्ड बिल्कुल नहीं अपलोड करना है। आधार कार्ड को छोड़कर के, आप भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID कार्ड या पैन कार्ड अपलोड कर सकते हैं।
क्या Identity Verification करते समय, जो गूगल ऐडसेंस में पता है वही पता डाला है ?
गूगल ऐडसेंस Identity Verification करते समय, आप कोई भी पता डाल सकते हैं। इस बात का आपको ध्यान रखना है कि- जो भी पता आप डालेंगे, उसी पर Google Adsense PIN भेजा जाता है।
Identity Verification में कितना समय लगता है कंप्लीट होने ?
ज्यादातर लोगों का यह 1 मिनट के अंतर्गत पूरा कंप्लीट हो जाता है। परंतु कुछ लोगों का यह 5-6 दिन भी लगा सकता हैं। यह पूरा कंप्लीट होने पर आपको गूगल ऐडसेंस का मेल आ जाएगा।
Tags
Adsense Identity Verification
Adsense Payment Profile
Google Adsense
Google Adsense Identity Verification
Google Adsense Tech Solution





