गूगल ऐडसेंस में यूजर इनवाइट कैसे करें ?

गूगल ऐडसेंस में यूजर इनवाइट कैसे करें ? 


गूगल ऐडसेंस में नए यूजर को इनविटेशन दे कर, उनको आप अपना गूगल ऐडसेंस अकाउंट का एक्सेस दे सकते हैं। अगर आप एक टीम के साथ ब्लॉगिंग या फिर यूट्यूब करते हैं, और गूगल ऐडसेंस से पैसे कमाते हैं। आप अपने टीम को गूगल ऐडसेंस का एक्सेस दे सकते हैं, आपकी वेबसाइट के लिए नए-नए ‘Ad Unit’ बना सकते हैं, Ad Blocking का काम कर सकती है, बहुत सारे कार्य आपकी टीम कर सकती है। आज के इस लेख में, यही बताने वाले हैं कि- कैसे आप गूगल ऐडसेंस में यूजर इनवाइट कैसे करें ?

    गूगल ऐडसेंस यूजर इनविटेशन क्या है ? 

    गूगल ऐडसेंस में यूजर इनविटेशन करने का यह मतलब है कि, आप उस यूजर को अपने गूगल ऐडसेंस अकाउंट का एक्सेस दे रहे हैं। जिस भी व्यक्ति को आपको अपनी गूगल ऐडसेंस अकाउंट में ऐड करना है, उस व्यक्ति का आपके पास ईमेल ID होना चाहिए। 

    गूगल ऐडसेंस किसको इनवाइट कर सकते हैं ? 

    गूगल ऐडसेंस में अगर आपको किसी भी व्यक्ति को इनवाइट करना है तो, आपको निम्नलिखित दिए चीजों का ध्यान रखते हुए करना है। 
    • वह व्यक्ति 18 साल से अधिक होना चाहिए। 
    • जिस भी ईमेल ID से उस व्यक्ति को इनवाइट करेंगे, उस ईमेल ID पर उसका कोई वेरीफाइड गूगल ऐडसेंस अकाउंट नहीं होना चाहिए। 

    गूगल ऐडसेंस यूजर इनवाइट कैसे करें ? 

    चरण 1 :  सबसे पहले आपको अपने गूगल ऐडसेंस अकाउंट में लॉगिन करना है। 

    'Account' के क्षेत्र में 'Access and Authorization' वाले ऑप्शंस में, 'User Management' पर जाना है। 

    इसके बाद, आपको नीचे ‘Account’ वाले ऑप्शन में आ जाना है, यहां पर आपको ‘Access and Authorization’ वाले क्षेत्र में, ‘User Management’ पर जाना है। 
    ‘New User’ पर क्लिक कर देना है। 


    चरण 2 : यहां पर आपको ‘New User’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है। 
    ईमेल ID डालना फिर ‘Invite User’ पर क्लिक कर देना है। 

    और फिर उस व्यक्ति का ईमेल ID डाल देना है,  जिसको आप इनवाइट करना चाहते हैं। ईमेल ID डाल करके, ‘Invite User’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है। 
    Menu पर क्लिक करना है। 


    इसके बाद आपको एक नया Email ID दिख जाएगा, इसके बगल वाले Menu पर किल्क करना है। और फिर आपको यह अकाउंट टाइप दिखेगा, जो की आप उस व्यक्ति को दे सकते हैं। 
    दोनों में से कोई एक चुना है। 
    • Standard - जिस भी व्यक्ति को आप इनवाइट कर रहे हैं, उसे आपके गूगल ऐडसेंस अकाउंट में पेमेंट में बदलाव करने का कोई ऑप्शन नहीं मिलेगा। वो व्यक्ति आपके ऐडसेंस अकाउंट में Bank अकाउंट, टैक्स Info और पेमेंट Profile में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं। 
    • Owner - जिस भी व्यक्ति को आप इनवाइट कर रहे हैं, उसे आपके गूगल ऐडसेंस अकाउंट में पेमेंट में बदलाव करने का कोई ऑप्शन मिलेगा। 
    ‘Apply Changes’ पर क्लिक करें। 

    चरण 3 : अपने हिसाब से, आपको ‘Standard’ या ‘Owner’ में से कोई एक ऑप्शन चुन के, ‘Apply Changes’ पर क्लिक कर देना है। 

    गूगल ऐडसेंस इनविटेशन Accept कैसे करें ? 

    गूगल ऐडसेंस के इस मेल को खोलें। 


    चरण 1 : सबसे पहले आपको अपनी Gmail अकाउंट में लॉगिन कर लेना है, और वह ईमेल ID खोल लेना है जिस पर इनविटेशन भेजा गया है। इसके बाद आपको यहां पर गूगल ऐडसेंस की तरफ से एक इनविटेशन मेल दिखेगा इसे आपको खोल लेना है। 
    'Visit this Link' पर क्लिक कीजिए। 

    'Accept Invitation' पर क्लिक करना है। 


    चरण 2 : और फिर आपको यहां पर ‘Visit this Link’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है। आप एक नए पेज पर पहुंचे जायेगा, यहां पर आपको ‘Accept Invitation’ वाले बटन पर क्लिक कर देना है, और फिर आपको गूगल ऐडसेंस का एक्सेस मिल जाएगा। 

    Frequently Asked Questions (FAQ’s) 

    गूगल ऐडसेंस अकाउंट में किस व्यक्ति को इनवाइट कर सकते हैं ?

    गूगल ऐडसेंस अकाउंट में अगर आप किसी को भी इनविटेशन भेजते हैं तो, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि- वह व्यक्ति 18 साल से ऊपर होना चाहिए, और जो भी ईमेल ID पर उस व्यक्ति को इनविटेशन भेजा जाएगा। उस पर कोई दूसरा उस व्यक्ति का गूगल ऐडसेंस अकाउंट नहीं होना चाहिए।

    क्या हमारे गूगल ऐडसेंस अकाउंट में, नया यूजर हमारे पेमेंट से कुछ छेड़खानी कर सकता है ?

    अगर डेजिग्नेशन’Owner’ रखते हैं तो, तब आपके पेमेंट क्षेत्र का भी उसे ऑप्शन मिल जाता है। और उससे वह बैंक अकाउंट या फिर टैक्स इनफॉरमेशन बादल भी सकता है।लेकिन अगर आप ऐसा नहीं चाहते तो, आप उसका डेजिग्नेशन ‘Standard’ रखिए उसे पेमेंट का कोई भी ऑप्शन नहीं मिलेगा और ना की वह चेंज कर पाएगा।

    गूगल ऐडसेंस में यूजर इनवाइट करने का ऑप्शन कहां मिलेगा ?

    इसके लिए आपको गूगल ऐडसेंस में, ‘Account' क्षेत्र में ‘Access and Authorization' वाले ऑप्शन में ‘User Management' में जाना है।



    Jay Shrivastava

    Hi there! I'm Jay Shrivastava, the person behind Myriad Insights. I love sharing useful information and insights, which is why I created this blog. Here, you’ll find helpful news and tips on a variety of topics like Finance, Tech Gadgets. My aim is to provide top-notch content specifically for readers in the UK.

    Previous Post Next Post

    نموذج الاتصال

    CLOSE ADS
    CLOSE ADS