हर व्यक्ति अपना PAN कार्ड बनवाने की बाद, दूसरा काम यहीं रहता है कि- वो इनकम टैक्स के E-Filing पोर्टल पे अपने पैन कार्ड को रजिस्टर करें ? क्योंकि इससे उसका यह फायदा होता है कि, वो ITR, TDS, AIS और बहुत सारे ऐसे कार्य कर सकता है। यहाँ तक कि अपना इनकम टैक्स भी ऑनलाइन भर सकता है। इनकम टैक्स E-Filing पोर्टल पर अपना PAN कार्ड को रजिस्टर करवा के बहुत सारे फायदे हैं। आज के इस लेख में, मैं बताने वाले हैं कि- कैसे आप अपने PAN कार्ड को इनकम टैक्स E-Filing पोर्टल पर रजिस्टर करवाएंगे ?
PAN कार्ड को E-Filing पोर्टल पर क्यों रजिस्टर करना है?
आपको अपने PAN कार्ड को इनकम टैक्स के E-Filing पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। क्योंकि, इससे आप अपना कटा हुआ TDS रिपोर्ट देख सकते हैं; यहाँ तक कि AIS रिपोर्ट भी पता कर सकते हैं। इसके साथ साथ आप ITR भर सकते हैं, और बहुत सारी चीजों का फायदा उठा सकते हैं।
PAN कार्ड को E-Filing पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए किस चीज़ की जरूरत है ?
वैसे तो इन कार्यों को करने के लिए, आपको कही पर भी कोई दस्तावेज नहीं देना पड़ता है। परंतु दस्तावेज को छोड़ करक, आपको निम्नलिखित चीजें प्राप्त करानी होगी -
- मोबाइल नंबर / ईमेल ID
- पैन कार्ड नंबर
- स्थानीय पता
PAN कार्ड को E-Filing पोर्टल पर कैसे रजिस्टर करते हैं ?
चरण 1 : सबसे पहले आपको इनकम टैक्स E-Filing पोर्टल पे जाना पड़ेगा, जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
इसके बाद आपको यहाँ पर ऊपर में 'Register' का बटन दिखेग, इस पर आपको क्लिक कर देना है।
यहाँ पर आपको अपना PAN नंबर डाल करके, 'Validate' वाले बटन पर क्लिक कर देना है। अगर आपको अपना PAN नंबर याद नहीं है, और आपका PAN कार्ड खो चुका है तो, आप उसे आधार कार्ड के माध्यम से कुछ ही समय में पता कर सकते हैं। आधार कार्ड के माध्यम से PAN नंबर कैसे ढूंढे ? इस पर हमने एक दूसरा लेख लिखा हुआ है।
अगर आप एक Individual है तो, आप यहाँ पे 'Yes' पर क्लिक करके 'Continue' कर दीजिए। नहीं है तो, आपको 'No' वाले बटन पर क्लिक करके 'Continue' करना है।
चरण 2 : मांगे गए डीटेल्स को सही सही भरिए।
इसके बाद आपको यहाँ पर अपना नाम, जन्म तारीख,लिंग पैन कार्ड के अनुसार सही सही यहाँ पर भरना है। इसके अंत में 'Resident' वाले ऑप्शन चुनना है, फिर 'Continue' पर क्लिक कर देना है।
चरण 3 : अपनी संपर्क विवरणको सही सही भरिए।
यहाँ वह आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर डालना है,'Belongs To' वाले ऑप्शन में, जीस भी व्यक्ति का ये मोबाइल नंबर है, जैसे कि-आपका, भाई, पिता, चाचा, चाची, दादा, इत्यादि चुनना हैं। ऐसी आपको यहाँ पे एक ईमेल ID लिखना है, और 'Belongs To' वाले ऑप्शन में, जिनका भी ईमेल ID है उन्हें चुनना है।
जिस भी स्थान पर आप रह रहे हैं, उसका यहाँ पर आपको पूरा पता लिखना है, और 'Continue' पर क्लिक कर देना है।
चरण 4 : अपने मोबाइल नंबर / E-mail ID को वेरीफाई कीजिए।
आपके मोबाइल नंबर और ईमेल ID पे दोनों अलग-अलग OTP आया होगा, जिसको आपको यहाँ पर दर्ज करना है। मोबाइल वाले OTP को 'Mobile OTP' की जगह पे, वैसी-ही ईमेल वाले OTP को 'Email OTP' जगह पर डालना है।इसके बाद 'Continue' पर क्लिक कर देना है।
आपने जो भी डिटेल्स दीए है, वो सभी आपको यहाँ पर दिख जाएगा आपको एक बार इसे अच्छे-से देख लेना है, ओर फिर 'Confirm' पर क्लिक कर देना है।
चरण 5 : अपने अकाउंट में पासवर्ड सेट कीजिए ।
इसके बाद आपको यहाँ पर एक पासवर्ड सेट करना है। निजी मैं,'Personalized Message' में आप कुछ भी लिख सकते हैं, और फिर 'Register' वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
आपका यहाँ पे काम खत्म हुआ, आपका PAN कार्ड इनकम टैक्स E-Filing पोर्टल पर रजिस्टर भी हो गया है। इसके साथ साथ आपको यहाँ पर एक 'User ID' दिया है, जिसकी माध्यम से आप अपनी इनकम टैक्स E-Filing पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
इनकम टैक्स E-filing पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?
चरण 1 : सबसे पहले आपको इनकम टैक्स E-filing पोर्टल पर जाना पड़ेगा, जाने के लिए आप क्लिक करें।
इसके बाद आपके ऊपर मैं 'Login' वाले बटन पर क्लिक करना है।
चरण 2 : अपना User ID और पासवर्ड डालिए।
यहाँ पर आपको अपना User ID डालना है जो कि आपको रजिस्टर करते समय अंत में मिला था। पैन नंबर ही आपको User ID होता है, फिर 'Continue' पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद आपको यहाँ पर अपना पासवर्ड डाल करके, 'Continue' पर क्लिक कर देना है ; आप सफलतापूर्वक अपने E-Filing पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे ।
Frequently asked questions (FAQ`s)
आपने पैन कार्ड को E-Filing पोर्टल पर कैसे रजिस्टर करते है?
इसके लिए आपको E-Filing पोर्टल पर जाकर के 'Register' पर क्लिक कर देना है, और जो भी डिटेल्स मांगी जाएगी उससे सही से भर करके, आप सफलतापूर्वक अपने PAN कार्ड को E-Filing पोर्टल पर रजिस्टर कर पाएंगे।
PAN कार्ड को E-Filing पोर्टल पे रजिस्टर करते समय कौन-सा पता देना है?
PAN कार्ड रजिस्टर करते समय आपको अपने वर्तमान स्थान का पता देना है। ध्यान रखें आपको PIN कोड सही से ही डालना है, क्योंकि भविष्य में इनकम टैक्स की तरफ से कोई भी मेल उसी पते पर आता है।
PAN कार्ड को E-Filing पोर्टल पे रजिस्टर कराने के लिए, क्या कोई पेमेंट करना पड़ता है?
नहीं, आपको अपने PAN कार्ड को E-Filing पोर्टल पे रजिस्टर कराने के लिए कोई भी पेमेंट नहीं करना पड़ेगा ।
Tags
Efilling portal PAN registration
PAN Card e-filing Account
PAN Card
PAN Card 2nd step
PAN Card Registration














