UTI PAN कार्ड में आधार कार्ड का पता कैसे लगवाएं ?

UTI PAN कार्ड में आधार कार्ड का पता कैसे लगवाएं ? 


अगर आपका पैन कार्ड UTIITSL का है, और उसमें जो पता अपने बनवाते समय दिया था; उसे आपको बदलवाना है। लेकिन UTIITSL ने एक नई सुविधा दी है कि- “अगर आपके आधार कार्ड में जो पता है, उसी को आप अपने PAN कार्ड में लगवाना चाहते हैं तो, ऐसा कर सकते हैं।” इसमें जो आपका आधार कार्ड में जो पता है, वही आपका पैन कार्ड में लग जाएगा सिर्फ 4-5 दिन का ही समय लगेगा। आज के इस लेख में, हम यही बताने वाले हैं कि- UTI PAN कार्ड में आधार कार्ड का पता कैसे लगवाएं ? 

 UTI PAN कार्ड में पता कैसे बदलें? 

अगर आपको तुरंत अपने UTI PAN कार्ड में पता बदलवाना है तो, इसमें बहुत समय लग सकता है। लेकिन UTIITSL में सुविधा दि है, जहां पर आप अपने आधार कार्ड में दिए गए पते को अपने पैन कार्ड में लगवा सकते हैं। इसमें आपका जो आधार कार्ड में पता है वही आपका पैन कार्ड में रह जाएगा। परंतु इसे करने के लिए, आपके UTI PAN कार्ड में आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है। अगर आपके PAN कार्ड में आधार कार्ड लिंक नहीं है तो, ऑनलाइन पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें ? इस पर हमने दूसरा लेख लिखा हुआ है! आप उसे देखकर के, सबसे पहले अपने PAN कार्ड में आधार कार्ड लिंक करवा लीजिए। 

UTI PAN कार्ड में आधार कार्ड का पता लगवाने में कौन-से दस्तावेज लगते हैं ? 

अगर आपको अपने UTI PAN कार्ड में आधार कार्ड का पता लगवाना है तो, इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज लगा सकते हैं- 
  • आधार नंबर 
  • पैन कार्ड नंबर 
  • आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर 
इसके साथ-साथ आपको वहां पर एक मोबाइल नंबर और ईमेल ID देना पड़ेगा। 

UTI PAN कार्ड में आधार कार्ड का पता कैसे लगवाएं ? 


चरण 1 : इसके लिए सबसे पहले आपको UTIITSL की ऑफिशल वेबसाइट के इस वेब पेज पर आ जाना है। जाने के लिए यहां क्लिक करें। 
मांगी गई डिटेल्स को भर के, 'Submit' कर देना है। 

यहां पर आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, E-mail ID और Captcha डाल करके ‘Submit’ कर देना है। अगर आपको GST नंबर है तो, वह भी डाल सकते हैं परंतु यह ऑप्शनल है। 

चरण 2 : अपनी डिटेल्स को वेरीफाई कीजिए। 
Captcha डालकर, 'Submit' कर देना है। 

सबमिट बटन में क्लिक करने के बाद, एक नई वेब पेज पर पहुंचवं जाएंगे। यहां पर आपको फिर से Captcha डाल करके और इसके साथ कन्फर्मेशन देकर के, ‘Submit' कर देना है। 

OTP दर्ज करके, 'Submit' कर देना है। 

चरण 3 : इसके बाद आपके आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसको दर्ज करके आपको सबमिट कर देना है। 

Captcha डाल करके, 'Submit' कर देना है। 

इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड का पता दिख जाएगा, जिसको आपको एक बार देख लेना है। और फिर आपको Captcha डाल करके, ‘Submit' कर देना है। 
आपको काम खत्म हुआ, यह आपका एप्लीकेशन नंबर है। 


यहां पर आपका काम खत्म हो गया। आपको एक Application नंबर दे दिया जाएगा, जिसकी माध्यम से आप अपने एप्लीकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। 

PAN कार्ड Address Change एप्लीकेशन स्टेटस कैसे ट्रैक करें ?

चरण 1 : इसके लिए आपको सबसे पहले इस वेब पेज पर आ जाना है। जाने के लिए यहां क्लिक करें। 
एप्लीकेशन नंबर डाल करके, Captcha डालना है, और फिर 'Search' पर क्लिक कर देना है। 

चरण 2 : यहां पर आपको ‘Application / Coupon Number’ में Application नंबर डालना है। यह एप्लीकेशन नंबर आपको अंत में दिया गया था, पैन कार्ड में एड्रेस चेंज करते समय। और Application Number आपके दिए गए मोबाइल नंबर और E-mail ID पर भी भेज दिया जाता है। इसके बाद आपको Captcha डालकर, ‘Search' पर क्लिक कर देना है। आपको अपने PAN कार्ड Address Change एप्लीकेशन स्टेटस मिल जाएगा। 

Frequently Asked Questions (FAQ’s)

क्या UTI PAN कार्ड में आधार कार्ड का पता क्या लगवा सकते हैं ?

जी हां, अपने UTI PAN कार्ड में आधार कार्ड का एड्रेस लगवा सकते हैं। परंतु इसके लिए आपके पास आधार रजिस्टर- मोबाइल नंबर होना जरूरी है, और इसके साथ-साथ आपका पैन कार्ड से आधार लिंक भी होना जरूरी है। अगर आपके PAN कार्ड में आधार कार्ड लिंक नहीं है तो, पैन कार्ड में आधार कार्ड लिंक कैसे करते हैं? इस पर हमने दूसरा लिख लिखा हुआ है।

UTI PAN कार्ड में पता चेंज करवाने के बाद, क्या घर पर भी पैन कार्ड आता है ?

जी हां, यदि आप पैन कार्ड में अपना पता बदलते हैं तो, नया पैन कार्ड जारी होकर नए पते पर भेजा जाता है, पोस्ट के माध्यम से।

UTI PAN कार्ड में आधार कार्ड का पता लगवाने के लिए, कौन-से दस्तावेज की जरूरत है ?

इसके लिए, आपके पास सिर्फ आधार नंबर और आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर होना जरूरी है। अगर आधार रजिस्टर- मोबाइल नंबर नहीं है तो, यह कार्य नहीं हो पाएगा।



Jay Shrivastava

Hi there! I'm Jay Shrivastava, the person behind Myriad Insights. I love sharing useful information and insights, which is why I created this blog. Here, you’ll find helpful news and tips on a variety of topics like Finance, Tech Gadgets. My aim is to provide top-notch content specifically for readers in the UK.

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال

CLOSE ADS
CLOSE ADS