अगर आप अपना PAN कार्ड खो दिए हैं, और अगर आपको अपना PAN नंबर भी नहीं पता है। इस समस्या का एक हाल है कि- आप अपने आधार नंबर के माध्यम से, अपने PAN नंबर एवं पैन कार्ड का पीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह बहुत ही आसान तरीका है, आप अपने आधार कार्ड के माध्यम से, केवल 5 मिनट के अंतर्गत अपना पैन नंबर और पैन कार्ड का एक पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आज के इस लेख में में बताने वाले हैं कि- आधार कार्ड के माध्यम से PAN नंबर कैसे ढूंढे ?
क्या आधार नंबर के माध्यम से, PAN नंबर पता कर सकते हैं ?
जी हां आधार नंबर के माध्यम से, PAN नंबर पता कर सकते हैं। इसके साथ-साथ अपने PAN कार्ड का एक पीडीएफ भी आपको मिल जाएगा। लेकिन आपको दिए गए इन दो चीजों का ध्यान रखना है, तभी आप पैन नंबर पता कर सकते हैं।
- आपका पैन कार्ड से आधार लिंक होना चाहिए। ऑनलाइन पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें ? इस पर हमने लेख लिखा हुआ है ।
- आपके पास आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर होना भी जरूरी है।
- आपके पास DigiLocker का अकाउंट होना चाहिए।
कौन-से तरीके से हम आधार कार्ड के माध्यम से, PAN नंबर पता कर सकते हैं?
निम्नलिखित इन दो पोर्टल के माध्यम से आप अपना पैन नंबर पता कर सकते हैं -
E-filing से पैन नंबर कैसे पता करें ?
E-filing पोर्टल के माध्यम से, सिर्फ वही लोग अपना पैन नंबर पता कर सकते हैं, जिन्होंने इस पोर्टल से Instant PAN Card अप्लाई किया था।
चरण 1 : सबसे पहले आपको आयंकर विभाग E-filing पोर्टल पर आ जाना है। जाने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके बाद आपको ‘Quick Link’ क्षेत्र में, ‘Instant E-PAN’ पर क्लिक कर देना है।
चरण 2 : यहां पर आपको ‘Check Status / Download E-PAN’ पर क्लिक कर देना है।
यहां पर आपको अपना आधार नंबर डाल करके, ‘Continue’पर क्लिक कर देना है।
आपके आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर पर OTP आएगा; जिसको आपके यहां पर दर्ज करके, ‘Continue’पर क्लिक कर देना है।
चरण 3 : इसके बाद आपको यहां पर ‘Download E-PAN’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
यहां पर आपका PAN कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा, इसी में आपका पैन नंबर लिखा हुआ है।
DigiLocker से PAN नंबर कैसे पता करें ?
DigiLocker के माध्यम से, अगर आपका पैन कार्ड NSDL या UTIITSL तो आप पता कर सकते हैं। इसके साथ-साथ अगर आपने E-filing पोर्टल के माध्यम से बनाया है तो, आप DigiLocker के माध्यम से भी पता कर सकते हैं।
चरण 1 : ‘login’ कीजिए DigiLocker पोर्टल के इस वेब पेज पर। जाने के लिए यहां क्लिक करें।
![]() |
| Security PIN दाल के 'Sign-In' कर देना है । |
यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर डाल करके, ‘Next' कर देना है। फिर आपको अपना 6 डिजिट का सिक्योरिटी PIN डालकर ‘Sign-In' वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
चरण 2 : इसके बाद आपको मेनू में, ‘Search Document’ पर क्लिक करना है, और यहां पर आपको ‘PAN Card’ सर्च कर देना है। सबसे पहले में आपको ‘Income Tax Department’ दिखेगा इस पर आपको क्लिक कर देना है।
फिर इसके अंदर आपको ‘PAN Verification Record’ पर क्लिक करना है।
अगर आपको अपने इस पैन कार्ड को घर पर मंगवाना है तो, इसके लिए आप ऑनलाइन अपने पैन कार्ड को रिप्रिंट करवा सकते हैं। हमने दोनों पर लेख लिखा है कि-
आप इनमें से जिन भी कंपनी का आपका पैन कार्ड है, हमारे इन लेख को पढ़कर के Reprint कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ's)
आधार कार्ड के माध्यम से, PAN नंबर कैसे पता करते हैं ?
आधार कार्ड के माध्यम से अगर आपको अपना पैन नंबर पता करना है तो, आप DigiLocker या फिर इनकम टैक्स की E-filing पोर्टल के माध्यम से पैन नंबर पता कर सकते हैं, इसके साथ-साथ पैन कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ऑनलाइन PAN नंबर कैसे पता करें ?
ऑनलाइन पैन नंबर पता करने के लिए, आपके पास आधार नंबर होना जरूरी है। इसके साथ-साथ आपका पैन-आधार कार्ड से लिंक भी होना जरूरी है।
DigiLocker का अकाउंट कैसे बनता है ?
इसके लिए आपके पास आपका आधार नंबर और आधार रजिस्टर-मोबाइल नंबर होना जरूरी है। आपको DigiLocker की ऑफिशल पोर्टल पर जाकर के ‘Sign Up’ बटन पर क्लिक करना रहता है, और मांगी गई डिटेल्स को भर करके एक नया अकाउंट बनाना सकते है।
Tags
Aadhaar card PAN Number find
How to find PAN Card by Aadhaar number
PAN Card
PAN Card lost
PAN Number by Aadhaar card













